फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Hair Care Tips: डॉक्टर्स ने किया खुलासा, शैंपू के तुरंत बाद बालों में तेल लगाना नुकसानदायक या फायदेमंद?

Sun, 20 Jul 2025 03:53 PM IST
श्रुति गौड़ लाइफस्टाइल डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली

सार

Hair Care Tips: यदि आप भी बाल धोने के तुरंत बाद बालों में तेल अप्लाई करते हैं तो ये खबर आपके लिए है। इसे अंत तक अवश्य पढ़ें। 
विज्ञापन
1 of 7
शैंपू के तुरंत बाद बालों में तेल लगाना नुकसानदायक या फायदेमंद? - फोटो : Adobe stock
Hair Care Tips: आपने अक्सर बड़े-बुजुर्गों और घर की दादी-नानी को ये कहते सुना होगा कि बाल धोए हैं तो तुरंत ही तेल लगा लो क्योंकि बालों में तेल लगाने से बालों को पोषण मिलता है और इसकी सभी दिक्कतें खत्म होती हैं। लेकिन क्या ये आदत सच में फायदेमंद है? या फिर यह आपकी हेयर हेल्थ को धीरे-धीरे नुकसान पहुंचा रही है?

इस लेख में हम इसी बारे में बात करने जा रहे हैं। इस लेख में हम आपको बताएंगे कि शैंपू करने के तुरंत बाद बालों में तेल लगाना कितना सही है ? इसके साथ ही हम आपको बालों में तेल लगाने का सही समय भी आपको बताएंगे, ताकि आपके बालों को भी तेल का पूरा लाभ मिले। 

 

विज्ञापन

2 of 7
शैंपू के बाद तेल इसलिए लगाते हैं लोग - फोटो : Adobe stock
शैंपू के बाद तेल इसलिए लगाते हैं लोग

सबसे पहले ये जान लेते हैं कि आखिर शैंपू करने के तुरंत बाद लोग बालों में तेल लगाना क्यों पसंद करते हैं। दरअसल, बालों को शैंपू से धोने की वजह से इनकी नमी पूरी तरह से खत्म हो जाती है, जिस कारण बाल फ्रिजी दिखने लगते हैं।
विज्ञापन

3 of 7
शैंपू के बाद तेल इसलिए लगाते हैं लोग - फोटो : Adobe stock
ऐसे में बालों में नमी बनी रहे, इसकी फ्रिजीनेस कम रहे और बाल सिल्की दिखें, इसके लिए लोग बालों में शैंपू लगाने के बाद तेल का इस्तेमाल करते हैं। इसके साथ-साथ बहुत से लोगों को तो लगता है कि शैंपू करने के तुंरत बाद यदि बालों में तेल लगाया जाए तो इससे बालों को पोषण मिलता है।  
 

4 of 7
ये तरीका है कितना सही ? - फोटो : Adobe stock
ये तरीका है कितना सही ?

अब जान लेते हैं कि शैंपू करने के बाद बालों में तुरंत तेल लगाना कितना सही है। दरअसल, बालों के विशेषज्ञों की मानें तो शैंपू के तुरंत बाद गीले बालों तेल नहीं लगाना चाहिए। इससे बालों को पोषण मिले य न मिले, इस कारण से आपके बालों को काफी दिक्कतें हो सकती हैं। आइए इन दिक्कतों के बारे में जानते हैं। 

 
विज्ञापन

5 of 7
पहली दिक्कत - फोटो : Adobe stock
1. पहली दिक्कत 

यदि आप गीले बालों में ही तुरंत तेल लगा लेते हैं तो ये तेल बाहर की धूल, प्रदूषण और गंदगी को तेजी से आकर्षित करता है, जिससे बाल जल्दी गंदे और चिपचिपे हो सकते हैं। ऐसे में जब बाल पूरी तरह से सूख जाए या हो सके तो अगले दिन ही शैंपू का इस्तेमाल करें। 

 
विज्ञापन

6 of 7
दूसरी दिक्कत - फोटो : Adobe stock
2. दूसरी दिक्कत 

बालों को शैंपू से साफ करने के बाद अगर आप तुरंत तेल लगाते हैं तो हेयर फॉल का खतरा बढ़ जाता है। दरअसल, गीले बालों में जब आप तेल लगाते हुए उन्हें मसाज करते हैं, तो बाल टूटने और झड़ने का खतरा बढ़ जाता है। इसलिए कभी भी शैंपू के तुरंत बाद तेल लगाने से बचें। 

 
विज्ञापन
विज्ञापन

7 of 7
तो कब लगाना चाहिए तेल - फोटो : Adobe stock
तो कब लगाना चाहिए तेल 

यदि आपको बालों में तेल लगाना है तो बाल धोने से दो से तीन घंटे पहले अपने स्कैल्प पर तेल से अच्छी तरह से मसाज करें। इससे तेल को बालों की जड़ों तक पहुंचने और पोषण देने का पर्याप्त समय मिल जाता है। अगर आप शैंपू के बाद तेल लगाना ही चाहते हैं, तो बाल पूरी तरह से सूखने के बाद ही हल्का सा तेल बालों पर लगाएं। कोशिश करें कि तेल का इस्तेमाल एक दिन के बाद ही करें। 

डिसक्लेमर : इस लेख में दी गई सूचनाएं सामान्य जानकारियों पर आधारित हैं। संबंधित लेख पाठक की जानकारी व जागरूकता बढ़ाने के लिए तैयार किया गया है। अमर उजाला इस लेख में दी गई जानकारी को लेकर किसी तरह का दावा नहीं करता है और न ही जिम्मेदारी लेता है। त्वचा संबंधी किसी भी तरह की अधिक जानकारी के लिए हमेशा किसी विशेषज्ञ या अपने चिकित्सक से परामर्श करें।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें