फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Tips To Increase Eyebrow Growth: आईब्रो की ग्रोथ बढ़ाने के देसी नुस्खे, जो सिर्फ 1 महीने में दिखाएंगे असर!

Sun, 07 Dec 2025 09:24 AM IST
श्रुति गौड़ लाइफस्टाइल डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली

सार

Natural Home Remedies to Increase Eyebrow Growth: अगर आपकी आईब्रो भी काफ पतली हैं या फिर उनकी ग्रोथ काफी हल्की है तो ये लेख आपके काम का है। आइए यहां जानते हैं आईब्रो की ग्रोथ बढ़ाने के कुछ आसान नुस्खे......
विज्ञापन
1 of 7
आईब्रो की ग्रोथ बढ़ाने के देसी नुस्खे
Natural Home Remedies to Increase Eyebrow Growth: घनी और सुंदर आईब्रो चेहरे की खूबसूरती को और निखार देती हैं, लेकिन आजकल स्ट्रेस, पोषण की कमी, बार-बार थ्रेडिंग और केमिकल प्रोडक्ट्स के इस्तेमाल की वजह से आईब्रो हेयर पतले होने लगी हैं। कई लोग महंगे सीरम या ट्रीटमेंट की ओर रुख करते हैं, लेकिन देसी नुस्खे सही तरीके से अपनाए जाएं तो वे भी आईब्रो ग्रोथ में काफी असरदार साबित हो सकते हैं।

आयुर्वेद और घरेलू उपचारों में इस्तेमाल होने वाले प्राकृतिक तेल, बीज और पत्तियां आईब्रो के रोमछिद्रों को पोषण देकर नए बाल उगाने में मदद करते हैं। इन देसी उपायों की खासियत यह है कि इनमें साइड इफेक्ट का खतरा कम होता है और इन्हें लंबे समय तक इस्तेमाल किया जा सकता है। हालांकि घरेलू नुस्खों को आजमाने के लिए धैर्य जरूरी है, क्योंकि आईब्रो की ग्रोथ धीरे होती है।

अगर आप नियमित रूप से ये घरेलू उपाय अपनाते हैं, तो कुछ ही हफ्तों में आईब्रो घनी और नेचुरल दिखने लगती हैं।

 
विज्ञापन

2 of 7
नारियल का तेल - फोटो : freepik
1. नारियल तेल

नारियल तेल आईब्रो ग्रोथ के लिए सबसे आसान और सुरक्षित घरेलू उपाय माना जाता है। इसमें मौजूद विटामिन ई और फैटी एसिड्स आईब्रो के हेयर फॉलिकल्स को गहराई से पोषण देते हैं। रात को सोने से पहले उंगली या कॉटन बड से आईब्रो पर हल्की मालिश करें। इससे ब्लड सर्कुलेशन बेहतर होता है और कमजोर बालों को दोबारा उगने में मदद मिलती है। नियमित इस्तेमाल से आईब्रो के बाल मजबूत और चमकदार दिखने लगते हैं।

 
विज्ञापन

3 of 7
अरंडी का तेल - फोटो : Adobe stock
2. अरंडी का तेल

अरंडी के तेल में मौजूद ओमेगा-9 फैटी एसिड और प्रोटीन बालों की जड़ों को एक्टिव करते हैं। यह पतली और जगह-जगह से खाली आईब्रो को भरने में मदद करता है। रात में बहुत कम मात्रा में अरंडी का तेल लगाकर हल्की मालिश करें और सुबह सादे पानी से धो लें। यह उपाय सप्ताह में 3–4 बार करना ज्यादा असरदार रहता है।

 

4 of 7
प्याज का रस - फोटो : Adobe stock
 3. प्याज का रस

प्याज का रस सल्फर से भरपूर होता है, जो बालों के नए रोमछिद्रों को सक्रिय करता है। कॉटन की मदद से ताजा प्याज का रस आईब्रो पर लगाएं और 20–30 मिनट बाद हल्के फेसवॉश से साफ कर लें। शुरुआत में हल्की जलन हो सकती है, इसलिए सेंसिटिव स्किन वाले पहले पैच टेस्ट जरूर करें।

 
विज्ञापन

5 of 7
एलोवेरा जेल - फोटो : Freepik.com
4. एलोवेरा जेल

एलोवेरा जेल आईब्रो की ग्रोथ के साथ-साथ त्वचा को ठंडक और नमी भी देता है। इसमें मौजूद एंजाइम्स और विटामिन्स बालों की जड़ों को मजबूत बनाते हैं। दिन में एक बार ताजा एलोवेरा जेल आईब्रो पर लगाकर छोड़ दें, धोने की जरूरत नहीं होती। यह उपाय खासतौर पर ड्राई और सेंसिटिव स्किन वालों के लिए फायदेमंद है।

 
विज्ञापन

6 of 7
विटामिन ई कैप्सूल - फोटो : Adobe stock
 5. विटामिन ई कैप्सूल

विटामिन ई बालों के झड़ने को कम करने और नई ग्रोथ बढ़ाने में मदद करता है। एक कैप्सूल को काटकर उसका तेल आईब्रो पर लगाएं और 5 मिनट हल्की मालिश करें। इसे रात में लगाकर छोड़ देना ज्यादा अच्छा माना जाता है। नियमित उपयोग से आईब्रो के बाल घने और मजबूत नजर आने लगते हैं।

 
विज्ञापन
विज्ञापन

7 of 7
थ्रेडिंग से ब्रेक लें - फोटो : Adobe stock
6. थ्रेडिंग से ब्रेक लें

बार-बार आईब्रो शेप करवाने से बालों की जड़ें कमजोर हो जाती हैं और ग्रोथ रुक सकती है। अगर आप आईब्रो ग्रोथ बढ़ाना चाहते हैं तो कम से कम 4–6 हफ्तों तक थ्रेडिंग या वैक्सिंग से ब्रेक लें। इस दौरान देसी नुस्खों का इस्तेमाल करें, ताकि बालों को नेचुरली बढ़ने का मौका मिल सके।

डिसक्लेमर : इस लेख में दी गई सूचनाएं सामान्य जानकारियों पर आधारित हैं। संबंधित लेख पाठक की जानकारी व जागरूकता बढ़ाने के लिए तैयार किया गया है। अमर उजाला इस लेख में दी गई जानकारी को लेकर किसी तरह का दावा नहीं करता है और न ही जिम्मेदारी लेता है। त्वचा संबंधी किसी भी तरह की अधिक जानकारी के लिए हमेशा किसी विशेषज्ञ या अपने चिकित्सक से परामर्श करें।
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें