फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Hair Care: तेज धूप की वजह से डैमेज होने लगे हैं बाल तो इस्तेमाल करें ये चीजें, लौटाएं बालों की प्राकृतिक नमी

Mon, 21 Apr 2025 10:18 AM IST
श्रुति गौड़ लाइफस्टाइल डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली

सार

तेज धूप बालों पर काफी गहरा प्रभाव डालती है। ऐसे में आप कुछ चीजों का इस्तेमाल करके बालों को डैमेज होने से बचा सकते हैं। 
विज्ञापन
1 of 5
तेज धूप की वजह से डैमेज होने लगे हैं बाल तो इस्तेमाल करें ये चीजें - फोटो : Adobe stock
Hair Care: भीषण धूप का प्रभाव न सिर्फ सेहत बल्कि बालों और त्वचा पर भी पड़ने लगा है। जहां एक ओर धूप और गर्मी की वजह से लोग डिहाइड्रेट हो रहे हैं, वहीं दूसरी तरफ लोगों की त्वचा और बाल काफी ज्यादा डैमेज होने लगे हैं। चेहरे को धूप से बचाने के लिए तो लोग सनस्क्रीन लगा लेते हैं, लेकिन बालों का क्या ?

धूप में सिर खुला होने की वजह से बाल सबसे ज्यादा डैमेज होते हैं। इसलिए उनका ध्यान रखना भी उतना जरूरी हो जाता है, जितना कि चेहरे का। यदि आपके बाल भी धूप से डैमेज हो रहे हैं, तो आप कुछ घरेलू चीजों का इस्तेमाल करके अपने बालों के लिए कवच तैयार कर सकते हैं। यहां हम आपको कुछ घरेलू नुस्खों के बारे में बताने जा रहे हैं। 
विज्ञापन

2 of 5
एलोवेरा जेल - फोटो : Freepik.com
एलोवेरा जेल

हर घर में एलोवेरा का पौधा तो लगा ही होता है। ऐसे में आप जब भी बाल धोने का प्लान करें कि तो पहले अपने बालों में एलोवेरा जेल लगा लें। इसको लगाने से आपके बालों को पोषण मिलेगा। इसे लगाने के लिए हाथों में एलोवेरा जेल लें और फिर उसे बालों के सिरे से लेकर छोर तक पर लगाएं। आधे घंटे के बाद अपने बालों को धो लें और फिर इसका असर देखें। 

 
विज्ञापन

3 of 5
नारियल का तेल - फोटो : Adobe stock
नारियल का तेल

गर्मी के मौसम में तेज धूप की वजह से बालों की नमी खोने लगती है। ऐसे में आप नारियल के तेल का इस्तेमाल बालों में करके बालों को पोषण दे सकते हैं। इसके लिए बाल धोने से एख घंटे पहले गुनगुने नारियल के तेल से बालों की मालिश करें। तीन से चार बार बालों की मालिश करके आप इसका असर देख सकते हैं। 

 

4 of 5
अंडा - फोटो : istock
अंडा

अंडा बालों को न सिर्फ पोषण देने का काम करता है, बल्कि साथ ही इसके इस्तेमाल से आपके बालों में शाइन भी आएगी। इस मास्क को बनाने के लिए  एक अंडा और 1 टेबलस्पून ऑलिव ऑयल मिलाकर बालों में लगाएं। एक घंटे इस मास्क को ऐसे ही लगाने के बाद अपने बालों को धो लें। आप हफ्ते में दो बार इस मास्क का इस्तेमाल कर सकते हैं। 

 
विज्ञापन
विज्ञापन

5 of 5
दही और शहद का हेयर मास्क - फोटो : freepik
दही और शहद का हेयर मास्क

दही और शहद दोनों ही ऐसी चीजें हैं, जिनके इस्तेमाल से आपके बालों की चमक बरकरार रहेगी। इसके इस्तेमाल के लिए दो चम्मच दही लेकर उसमें शहद मिक्स करें। अब इस मास्क को बालों के छोर से लेकर जड़ों तक में लगाएं। आधे घंटे तक बालों को ऐसे ही रहने दें और फिर इसका असर देखें। 

डिसक्लेमर : इस लेख में दी गई सूचनाएं सामान्य जानकारियों पर आधारित हैं। संबंधित लेख पाठक की जानकारी व जागरूकता बढ़ाने के लिए तैयार किया गया है। अमर उजाला इस लेख में दी गई जानकारी को लेकर किसी तरह का दावा नहीं करता है और न ही जिम्मेदारी लेता है। त्वचा संबंधी किसी भी तरह की अधिक जानकारी के लिए हमेशा किसी विशेषज्ञ या अपने चिकित्सक से परामर्श करें।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें