फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Hair Care Tips: रूसी की वजह से हो रही है खुजली तो सिर पर लगाएं ये चीजें, मिलेगी राहत

Mon, 25 Nov 2024 05:25 PM IST
श्रुति गौड़ लाइफस्टाइल डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली

सार

सर्दी के मौसम में यदि आपके सिर पर खुजली हो रही है, तो कुछ घरेलू चीजों का इस्तेमाल करें। इससे आपको जरूर राहत मिलेगी। 
विज्ञापन
1 of 7
रूसी की वजह से हो रही है खुजली तो सिर पर लगाएं ये चीजें - फोटो : Adobe stock
Hair Care Tips: सर्दी का मौसम आते ही हर कोई डैंड्रफ से परेशान हो जाता है। इस मौसम में भले ही कितना भी ध्यान रख लिया जाए लेकिन फिर भी स्कैल्प पर रूसी होने लगती है। इस रूसी का निपटारा सही समय पर न किया जाए तो कई बार सिर से खून भी आने लगता है। कई बार डैंड्रफ की वजह से सिर पर खुजली होने लगती है, जिस वजह से लोगों को शर्मिंदा होना पड़ता है।

ऐसे में हम आज आपको कुछ ऐसी चीजों के बारे में बताने जा रहे हैं, जिनके इस्तेमाल से आपको जरूर राहत मिलेगी। खास बात ये है कि जिन चीजों का इस्तेमाल करने के बारे में हम बताने जा रहे हैं, वो सभी घरेलू हैं। ऐसे में आपको इस्तेमाल से पहले बस एक बार पैच टेस्ट करना है, ताकि किसी तरह की एलर्जी का आपको खतरा न रहे और परेशानी से भी राहत मिल जाए। 
विज्ञापन

2 of 7
नारियल तेल और नींबू का रस - फोटो : Adobe stock
नारियल तेल और नींबू का रस

हर घर में ये दोनों ही चीजें आपको आसानी से मिल जाएंगी। ऐसे में सबसे पहले 2-3 चम्मच नारियल तेल लें और उसमें 1 चम्मच नींबू का रस मिलाएं। इसे स्कैल्प पर अच्छी तरह लगाएं और 20-30 मिनट के लिए छोड़ दें। आखिर में गुनगुने पानी से बाल धो लें। इससे आपको राहत मिल जाएगी। 
विज्ञापन

3 of 7
एलोवेरा जेल - फोटो : Freepik.com
एलोवेरा जेल

ये न सिर्फ सिर की खुजली दूर करेगा, बल्कि इससे रूसी हटाने में भी आपको मदद मिलेगी। इसके इस्तेमाल के लिए ताजा एलोवेरा जेल सिर की त्वचा पर लगाएं। 30 मिनट के बाद बालों को शैंपू से धो लें।  

4 of 7
टी ट्री ऑयल - फोटो : iStock
टी ट्री ऑयल 

इसके इस्तेमाल से पहले आपको बस ये ध्यान रखना है कि कभी भी डायरेक्ट इसका इस्तेमाल सिर पर न करें। हमेशा 2-3 बूंद टी ट्री ऑयल को किसी कैरियर ऑयल (जैसे नारियल तेल या बादाम तेल) में मिलाएं। इसके बाद इसे सिर पर हल्के हाथों से मसाज करें। ये मिश्रण सिर की खुजली को दूर करेगा। 
विज्ञापन

5 of 7
बेकिंग सोडा - फोटो : Adobe stock
बेकिंग सोडा

यदि आपकी रसोई में बेकिंग सोडा रखा है तो 1 चम्मच बेकिंग सोडा को पानी में मिलाकर पेस्ट बनाएं। इसके बाद इसे सिर पर लगाएं और 5-10 मिनट बाद धो लें। यह स्कैल्प को एक्सफोलिएट करता है और रूसी कम करता है। इससे खुजली में भी राहत मिलती है।   
विज्ञापन

6 of 7
दही और मेथी का पेस्ट - फोटो : Freepik.com
दही और मेथी का पेस्ट

इस पेस्ट को तैयार करने के लिए आपको रातभर भीगे हुए मेथी के बीजों को पीसकर दही में मिलाना है। इसके बाद इसे सिर की त्वचा पर लगाएं और 30-40 मिनट बाद धो लें। ये सिर की खुजली को शांत करता है और स्कैल्प को पोषण देता है।  
विज्ञापन
विज्ञापन

7 of 7
नीम का पेस्ट - फोटो : freepik.com
नीम का पेस्ट 

यदि आपके घर के पास नीम का पेड़ लगा है तो उसके ताजे पत्ते तोड़ लाएं। इसके बाद नीम की पत्तियों को उबालकर उनका पेस्ट बनाएं या उबले हुए पानी से बाल धोएं। नीम में एंटीबैक्टीरियल और एंटीफंगल गुण होते हैं, जो रूसी और सिर की खुजली कम करने में मददगार हैं।  

डिसक्लेमर : इस लेख में दी गई सूचनाएं सामान्य जानकारियों पर आधारित हैं। संबंधित लेख पाठक की जानकारी व जागरूकता बढ़ाने के लिए तैयार किया गया है। अमर उजाला इस लेख में दी गई जानकारी को लेकर किसी तरह का दावा नहीं करता है और न ही जिम्मेदारी लेता है। त्वचा संबंधी किसी भी तरह की अधिक जानकारी के लिए हमेशा किसी विशेषज्ञ या अपने चिकित्सक से परामर्श करें।
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें