Hair Care Tips: दिसंबर के महीने से सर्दी की शुरुआत हो चुकी है। इस मौसम की शुरुआत से ही त्वचा में कई बदलाव दिखने लगते हैं। ऐसे में लोग अपनी स्किन का ध्यान रखने के लिए बाजारों में बिकने वाले स्किन केयर प्रोडक्ट का इस्तेमाल करते हैं।
जिस तरह से त्वचा को सर्दियों में अतिरिक्त देखभाल की जरूरत पड़ती है, ठीक उसी तरह से सिर के स्कैल्प का भी सर्दियों में खास ध्यान रखना पड़ता है। अगर आप सही से सिर का ध्यान नहीं रखेंगे तो स्कैल्प में डैंड्रफ जमने लगता है।
कई बार ऐसा होता है कि इसकी वजह से शर्मिंदगी का शिकार होना पड़ता है। इसी के चलते आज हम आपको कुछ ऐसी चीजों के बारे में बताने जा रहे हैं, जिनके इस्तेमाल से आप स्कैल्प पर जमी रूसी से छुटकारा पा सकते हैं। इन चीजों के इस्तेमाल के लिए आपको ज्यादा मेहनत करने की जरूरत नहीं पड़ेगी।