Can Rainwater Really Cause Head Lice: आपने अक्सर लोगों को कहते सुना होगा, बारिश के पानी में मत नहाओं, सिर में जूं हो जाएंगी। इस बात में कितनी सच्चाई है, हम आज इसी बारे में बात करेंगे।
विज्ञापन
1 of 7
बारिश के पानी से हो जाती हैं सिर में जूं, जानें इस बात में कितनी है सच्चाई ?
- फोटो : Adobe stock
Can Rainwater Really Cause Head Lice: बारिश का मौसम कितना सुहाना होता है। इस मौसम में हर किसी का घूमने का मन करता है। मन करता है कि बस ऐसे ही पानी में भीगते-भीगते घूमा जाए। पर, ऐसे में यदि कोई आपसे ये कह दे कि बारिश के पानी में ज्यादा मत घूमो, इससे सिर में जूं होने लगेंगी तो डर सा लग जाता है, क्योंकि अगर एक बार सिर में जूं पड़ जाती हैं, तो इन्हें हटाना काफी मुश्किल होता है।
सिर में अगर जूं हो जाएं तो इस कारण काफी शर्मिंदगी उठानी पड़ती है। इसी के चलते ज्यादातर लोग बारिश के मौसम में भीगने से डरते हैं। ऐसे में हम इस लेख में आपको पहले तो इस बात की सच्चाई के बारे में बताएंगे कि क्या सच में बारिश के पानी में भूगने से जूं होती हैं, और साथ ही में हम आपको ये बताएंगे कि कैसे आसान तरीके से सिर की जूं गायब की जा सकती है।
विज्ञापन
2 of 7
बारिश का पानी और जूं का संबंध
- फोटो : Adobe stock
बारिश का पानी और जूं का संबंध
सबसे पहले जानते हैं कि क्या बारिश के पानी से सिर में जूं हो जाती हैं, तो नहीं, ऐसा नहीं है। बारिश का पानी गंदा या प्रदूषित हो सकता है, जिससे स्कैल्प इरिटेशन, फंगल इंफेक्शन, या बाल झड़ना हो सकता है लेकिन इससे जूं सीधे नहीं होतीं।
विज्ञापन
3 of 7
बारिश का पानी और जूं का संबंध
- फोटो : Adobe stock
बाल जब बारिश में नमी की वजह से कमजोर होने लगते हैं तो इस कारण आपको कई अन्य दिक्कतों का सामना करना पड़ सकता है, जिनसे आप कुछ उपाय ट्राई करके छुटकारा पा सकते हैं।
4 of 7
जूं कैसे फैलती है ?
- फोटो : Adobe stock
जूं कैसे फैलती है ?
अब जान लेते हैं कि जूं कैसे फैलती है। तो आपको बता दें कि जूं इंसानों के संपर्क में आने से फैलती है। खासतौर जब कंघी या फिर एक बेड शेयर करने से। इससे जूं एक जगह से दूसरी जगह पर आसानी से चली जाती हैं, और अपना परिवार फैलाती है। जिस कारण कई बार तो लोग इतना परेशान हो जाते हैं, कि उन्हें डॉक्टर तक की मदद लेनी पड़ जाती है।
विज्ञापन
5 of 7
जूं से बचने के क्या हैं उपाय
- फोटो : Adobe stock
जूं से बचने के क्या हैं उपाय
यदि आप नहीं चाहते कि आपके बालों में जूं पड़ें तो कभी भी अपनी कंघी, तकिया, तौलिया, चादर या फिर कंबल किसी से भी साझा न करें। खासतौर पर ऐसे व्यक्ति तो बिल्कुल नहीं, जिनके सिर में पहले से ही जूं हों।
विज्ञापन
6 of 7
जूं भगाने के उपाय
- फोटो : Adobe stock
जूं भगाने के उपाय
यदि सावधानी बरतने के बावजूद आपके सिर में जूं हो गई हैं तो घबराएं नहीं। अगर शुरुआती दिनों में ही आपको इस बारे में पता लग गया है तो कपूर और नारियल का तेल आपकी इसमें मदद करेगा।
इसके लिए नारियल के तेल में कपूर को मिक्स करें और नहाने से पहले इसे बालों में लगाएं। एक घंटे के लिए अपने बालों में ऐसे ही इस तेल को लगा रहने दें और फिर बालों को धो लें। हफ्ते में दो बार इस नुस्खे को ट्राई करें और फिर असर देखें।
डिसक्लेमर : इस लेख में दी गई सूचनाएं सामान्य जानकारियों पर आधारित हैं। संबंधित लेख पाठक की जानकारी व जागरूकता बढ़ाने के लिए तैयार किया गया है। अमर उजाला इस लेख में दी गई जानकारी को लेकर किसी तरह का दावा नहीं करता है और न ही जिम्मेदारी लेता है। त्वचा संबंधी किसी भी तरह की अधिक जानकारी के लिए हमेशा किसी विशेषज्ञ या अपने चिकित्सक से परामर्श करें।