फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Hair Care: बालों को चमकदार के साथ-साथ मजबूत भी बनाता है आलू, इन तरीकों से बनाएं हेयर पैक

Mon, 05 Jun 2023 11:34 AM IST
श्रुति गौड़ लाइफस्टाइल डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली

सार

आलू के इस्तेमाल से आप अपने बालों को चमकदार के साथ-साथ मजबूत भी बना सकते हैं। आज के लेख में हम आपको इसके इस्तेमाल का सही तरीका बताएंगे। 
विज्ञापन
1 of 5
Hair Care - फोटो : social media
Hair Care: जिस प्रकार आज-कल मौसम बदल रहा है, प्रदूषण की मात्रा में इजाफा हो रहा है, उसकी वजह से लोगों के बालों पर इसका सीधा असर पड़ने लगा है। बालों की चमक कम होने लगी है। बाल झड़ रहे हैं। इस समस्या से बचने के लिए बहुत से लोग पार्लर जाकर हजारों रुपये खर्च करके हेयर केयर ट्रीटमेंट ले रहे हैं। इन सब चीजों का असर कुछ समय तक ही रहता है। ऐसे में आज हम आपको बालों के लिए एक ऐसी चीज का इस्तेमाल करना बताएंगे, जिसके बाद आपके बालों में काफी बदलाव देखने को मिलेगा।

दरअसल, आप आलू के इस्तेमाल से अपने बालों को मजबूत के साथ-साथ चमकदार भी बना सकते हैं। इसके लिए आप घर पर ही आसानी से हेयर पैक तैयार कर सकते हैं। इन हेयर पैक्स को तैयार करना बेहद आसान है। आज के लेख में हम आपको इन पैक्स को बनाने के सही तरीके बताने जा रहे हैं, ताकि आपके बाल भी मजबूत बन सकें। 
विज्ञापन

2 of 5
honey - फोटो : istock
शहद और आलू

घर पर शहद और आलू का हेयरपैक बनाने के लिए आपको ज्यादा कुछ नहीं चाहिए होगा। इसके लिए आपको बस एक आलू, अंडे की जर्दी और एक बड़ा चम्मच शहद लेना है। सबसे पहले आलू को ब्लेंड करके इसका रस निकाल लें। अब इसमें बाकी सामान डालकर अच्छे से मिला लें। इस पैक को 40 मिनट के लिए बालों में लगाएं और फिर बाल धो लें। इसके इस्तेमाल से बाल शाइनी बनते हैं।
विज्ञापन

3 of 5
प्रतीकात्मक तस्वीर - फोटो : iStock
आलू और एलोवेरा

इन दोनों चीजों के इस्तेमाल से बालों में नमी की कमी पूरी होती है। इसके लिए सबसे पहले एक कटोरी में आलू के छिलके लें। इसे पीस कर अब इस पेस्ट में एक बड़ा चम्मच एलोवेरा जेल मिलाएं। इसी पेस्ट को आपको कुछ समय के लिए स्कैल्प पर लगाना है। 

4 of 5
दही
दही और आलू

आलू कद्दूकस करने के बाद इसमें दही मिलाकर अपने बालों में लगाएं। इसे तकरीबन एक घंटे के लिए ऐसे ही छोड़ दें। उसके बाद सिर को शैंपू से धो लें। ये आपके स्कैल्प को साफ करता है। 
विज्ञापन
विज्ञापन

5 of 5
प्रतीकात्मक तस्वीर - फोटो : iStock
आलू और नींबू

अगर आप इस पैक का इस्तेमाल करना चाहते हैं तो सबसे पहले आलू को अच्छे से ब्लेंड कर लें। इस पेस्ट में अब नींबू का रस मिलाएं। आधे घंटे के लिए इसे अपने सिर पर लगाएं और फिर बालों को धो लें।
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें