फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Hair Care: आपको कौन सा शैंपू इस्तेमाल करना चाहिए ? हेयर टाइप के हिसाब से जानें

Wed, 19 Mar 2025 04:11 PM IST
श्रुति गौड़ लाइफस्टाइल डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली

सार

यदि आप चाहते हैं कि शैंपू आपके बालों को नुकसान पहुंचाने की जगह फायदा पहुंचाए तो इन टिप्स को ध्यान में रखकर ही शैंपू में पैसे इन्वेस्ट करें।
विज्ञापन
1 of 7
आपको कौन सा शैंपू इस्तेमाल करना चाहिए ? हेयर टाइप के हिसाब से जानें - फोटो : Adobe stock
Hair Care: वैसे तो शैंपू का इस्तेमाल बालों की सफाई के लिए किया जाता है। लेकिन यदि आप गलत तरह से गलत शैंपू बालों में लगाएंगे तो ये बालो को फायदा पहुंचाने की जगह नुकसान पहुंचाएगा। इसी के लिए चाहे स्किन केयर प्रोडक्ट हों, या फिर हेयर केयर प्रोडक्ट, इसे हमेशा स्किन और हेयर टाइप के हिसाब से ही खरीदना चाहिए।

स्किन टाइप का ध्यान तो लोग रख लेते हैं, लेकिन वो अक्सर शैंपू खरीदते समय हेयर टाइप का ध्यान नहीं रखते। हम आपको इसी बारे में बताने जा रहे हैं, ताकि शैंपू आपके बालों को पूरा फायदा पहुंचा पाए। 
विज्ञापन

2 of 7
यदि ऑयली हैं बाल तो ऐसा शैंपू चुनें - फोटो : Adobe stock
यदि ऑयली हैं बाल तो ऐसा शैंपू चुनें

शैंपू खरीदने से पहले ये जान लें कि आपके बाल ऑयली है या नहीं। इसके लिए इस पर ध्यान दें कि बार कितने समय में चिपचिपाने लगते हैं। अगर आपके बाल जल्दी चिपचिपे हो जाते हैं और स्कैल्प में ऑयल बहुत ज्यादा आता है, तो आपके बाल ऑयली है।
विज्ञापन

3 of 7
यदि ऑयली हैं बाल तो ऐसा शैंपू चुनें - फोटो : Adobe Stock
ऑयली बालों के लिए आपको ऐसे शैंपू खरीदने चाहिए जिनमें  टी ट्री ऑयल, ग्रीन टी, एप्पल साइडर विनेगर, नींबू और पुदीना जैसे तत्व हों। ये सभी तत्व स्कैल्प के अतिरिक्त तेल को निकालने में आपकी मदद करेंगे। गलती से भी ऐसे शैंपू का इस्तेमाल नहीं करें जो मॉइस्चराइजिंग या हाइड्रेटिंग तत्व वाले हों। इनके इस्तेमाल से बालों में तेल और ज्यादा जमा होने लगेगा।

4 of 7
यदि बाल ड्राई हैं तो ऐसा शैंपू चुनें - फोटो : Adobe stock
यदि बाल ड्राई हैं तो ऐसा शैंपू चुनें

यदि बाल हमेशा उलझे, बेजान और रूखे रहते हैं तो मतलब कि आपकी स्कैल्प ड्राई है। ऐसे लोगों को हमेशा ऐसा शैंपू खरीदना चाहिए जिसमें कोकोनट ऑयल, शिया बटर, एलोवेरा, हनी और एवोकाडो जैसे तत्व हों। ये तत्व स्कैल्प की नमी को बरकरार रखने का काम करते हैं।
विज्ञापन

5 of 7
यदि बाल ड्राई हैं तो ऐसा शैंपू चुनें - फोटो : Adobe stock
मॉइस्चराइजिंग और हाइड्रेटिंग शैंपू का इस्तेमाल करके आप अपने बालों में जान डाल सकते हैं। फ्रिजी बाल बालों को शैंपू खरीदते समय इन बातों का ध्यान अवश्य ही रखना चाहिए। कभी भी क्लेरिफाइंग या डीप-क्लीनिंग शैंपू का इस्तेमाल न करें, इससे ड्राईनेस और भी ज्यादा बढ़ जाएगी। 
विज्ञापन

6 of 7
यदि डैंड्रफ है तो कैसा शैंपू चुनें - फोटो : Adobe stock
यदि डैंड्रफ है तो कैसा शैंपू चुनें 

रूसी या डैंड्रफ से आजकल हर दूसरा व्यक्ति परेशान है। यदि आप भी उन्हीं लोगों में से हैं तो आपको ऐसे शैंपू का चयन करना चाहिए जिसमें टी ट्री ऑयल, जिंक पाइरिथियोन, सैलिसिलिक एसिड, नीम और तुलसी जैसे तत्व हों। इन तत्वों के होने की वजह से आपके सिर से डैंड्रफ गायब हो जाएगा। ऐसे लोगों को कभी भी डीप-क्लीनिंग शैंपू इस्तेमाल नहीं करना चाहिए, इससे भी रूसी की समस्या बढ़ती है।
 
विज्ञापन
विज्ञापन

7 of 7
यदि हैवी हेयर फॉल है तो ऐसा शैंपू चुनें - फोटो : freepik
यदि हैवी हेयर फॉल है तो ऐसा शैंपू चुनें

यदि मौसम बदलने की वजह से हैवी हेयर फॉल हो रहा है तो इसे ऐसे ही नहीं रहने दें। इसके रोकने के लिए ऐसे शैंपू का इस्तेमाल करें जिसमें  बायोटिन, केराटिन, आंवला, भृंगराज, हिबिस्कस और ग्रीन टी जैसे तत्व हों। ये तत्व हैवी हेयर फॉल को रोकने में आपकी मदद करेंगे। 

 डिसक्लेमर : इस लेख में दी गई सूचनाएं सामान्य जानकारियों पर आधारित हैं। संबंधित लेख पाठक की जानकारी व जागरूकता बढ़ाने के लिए तैयार किया गया है। अमर उजाला इस लेख में दी गई जानकारी को लेकर किसी तरह का दावा नहीं करता है और न ही जिम्मेदारी लेता है। त्वचा संबंधी किसी भी तरह की अधिक जानकारी के लिए हमेशा किसी विशेषज्ञ या अपने चिकित्सक से परामर्श करें।

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें