फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Grooming Tips: क्लीन शेव करते समय कुछ बातों का ध्यान अवश्य रखें, वरना चेहरे की जलन से होंगे परेशान

Mon, 21 Apr 2025 03:41 PM IST
श्रुति गौड़ लाइफस्टाइल डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली

सार

यदि आपको क्लीन शेव करना पसंद है तो शेविंग करते समय कुछ बातों का ध्यान अवश्य रखें। वरना आपके चेहरे पर काफी परेशानी हो सकती है।
विज्ञापन
1 of 6
सिद्धार्थ मल्होत्रा - फोटो : इंस्टाग्राम@sidmalhotra
Grooming Tips: सोचने में लगता है न कि जो लड़के क्लीन शेव रखते हैं, उन्हें किसी चीज की परेशानी नहीं होती। बस जब चाहो तब शेविंग करके क्लीन शेव कर लो और लुक तैयार। लेकिन ऐसा नहीं है, जो लोग क्लीन शेव करते हैं, उन्हें शेविंग के समय काफी ध्यान रखना पड़ता है। यहां हम आपको इन्हीं बातों के बारे में बताने जा रहे हैं।

दरअसल, जो लोग क्लीन शेव रखते हैं, उनको शेविंग करते समय कुछ बातों का ध्यान अवश्य ही रखना चाहिए। यदि आप इन बातों का ध्यान नहीं रखेंगे तो आपके चेहरे पर जलन हो सकती है, त्वचा लाल हो सकती है और कई अन्य परेशानियां भी पैदा हो सकती हैं। 
विज्ञापन

2 of 6
शेव करने से पहले पहले चेहरे को धोएं - फोटो : Adobe stock
शेव करने से पहले पहले चेहरे को धोएं 

यदि आप क्लीन शेव करते हैं तो पहले अपने चेहरे को अच्छी तरह से धो लें। इसके लिए अच्छे और जेंटल क्लींजर का इस्तेमाल करें। क्लींजर नहीं है तो आप किसी अच्छे फेसवॉश का इस्तेमाल करके भी अपने चेहरे को चमका सकते हैं। चेहरे को साफ करने के बाद क्लीन शेव करेंगे, तो त्वचा की गंदगी भी साफ हो जाएगी। 

 
विज्ञापन

3 of 6
रेजर होना चाहिए अच्छा - फोटो : Freepik
रेजर होना चाहिए अच्छा

यदि क्लीन शेव कर रहे हैं तो रेजर अच्छी क्वालिटी का ही होना चाहिए। ऐसा इसलिए क्योंकि क्लीन शेव करते समय रेजर सीधा आपकी त्वचा को टच करता है। जिसकी वजह से आपकी त्वचा पर इंफेक्शन का डर रहता है। खासतौर पर यदि ये रेजर खराब क्वाविटी का होगा, तब इससे चेहरे पर कट भी लग सकता है। इसलिए हमेशा अच्छी क्वालिटी का रेजर ही इस्तेमाल करें। 

 

4 of 6
जरूरी है शेविंग फोम या जेल - फोटो : Freepik
जरूरी है शेविंग फोम या जेल

अक्सर लोगों को लगता है कि जो लोग क्लीन शेव रखते हैं, उन्हें किसी तरह की शेविंग फोम या फिर जेल की जरूरत नहीं पड़ती है। जबकि ऐसा नहीं है। क्लीन शेव करते समय भी शेविंग जेल या फोम काफी काम आता है। इसे लगाने के बाद क्लीन शेव करना आसान हो जाता है। 
विज्ञापन

5 of 6
सही होनी चाहिए दिशा - फोटो : Freepik
सही होनी चाहिए दिशा

यदि आप गलत दिशा में शेव करेंगे यानी कि यदि आप गलत दिशा में रेजर चलाएंगे तो इससे इनग्रोन हेयर की समस्या पैदा हो सकती है। गलत दिशा में शेव करने से चेहरे पर जलन जैसी समस्या भी पैदा हो सकती है। क्लीन शेव के लिए पहले हल्के हाथों से बालों की दिशा में शेव करें। फिर उसके बाद विपरीत दिसा में रेजर का इस्तेमाल कर सकते हैं। 

 
विज्ञापन
विज्ञापन

6 of 6
शेव के बाद ठंडे पानी से चेहरा धोएं - फोटो : Adobe stock
शेव के बाद ठंडे पानी से चेहरा धोएं

जब क्लीन शेव कर रहे हैं तो इस बात का ध्यान रखें कि इसके बाद आपको ठंडे पानी से चेहरा धोना है। ठंडे पानी से चेहरा धोने के बाद खुले हुए पोर्स बंद होते हैं और जलन की समस्या नहीं होती।

डिसक्लेमर : इस लेख में दी गई सूचनाएं सामान्य जानकारियों पर आधारित हैं। संबंधित लेख पाठक की जानकारी व जागरूकता बढ़ाने के लिए तैयार किया गया है। अमर उजाला इस लेख में दी गई जानकारी को लेकर किसी तरह का दावा नहीं करता है और न ही जिम्मेदारी लेता है। त्वचा संबंधी किसी भी तरह की अधिक जानकारी के लिए हमेशा किसी विशेषज्ञ या अपने चिकित्सक से परामर्श करें।
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें