फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

5 टिप्स आपको भी देंगे मिलिंद सोमन जैसा लुक, विश्वास ना हो तो आजमाकर देखें

Sat, 21 Sep 2019 09:22 AM IST
ललित फुलारा लाइफस्टाइल डेस्क, अमर उजाला
विज्ञापन
1 of 6
मिलिंद सोमन को देखकर यह तो बिल्कुल ही कहा जा सकता है कि उम्र चाहे कितनी भी हो लेकिन आप आकर्षक लुक पा सकते हैं। 53 साल के मिलिंद अपनी फिटनेस की वजह से हमेशा चर्चा में रहते हैं। इसी चर्चा की वजह से 20 साल के युवा भी उनकी तरह स्टाइलिश लुक पाना चाहते हैं। 

मिलिंद सोमन जैसे बालों का स्टाइल, दाढ़ी, शरीर, लुक आदि पाना कोई आसान चीज नहीं है, ना ही इसके लिए बाजार में कोई उत्पाद मौजूद है जिसे खाकर ऐसा बना जा सके। लेकिन कुछ टिप्स का इस्तेमाल कर आप भी उनके तरह स्टाइलिश दिख सकते हैं। आइए जानते हैं उन टिप्स के बारे में...
विज्ञापन

2 of 6
Milind
सिर पर बाल हैं तो सफेद होंगे ही इसमें परेशान होने वाली कोई बात नहीं है। अगर आप भी 'सॉल्ट एंड पेपर' टाइप बालों को आकर्षक लुक देना चाहते हैं तो मिलिंद के स्टाइल को एक बार देखें। उनकी तरह स्टाइलिश हैट पहनकर आप भी क्लासिक लुक पा सकते हैं।
विज्ञापन

3 of 6
बालों के साथ दाढ़ी भी सफेद हो जाती है। मिलिंद सोमन अपनी सफेद दाढ़ी को कुछ ऐसे रखते हैं कि उसमें भी उनका एक अलग स्टाइल दिखता है। अगर आप भी उनकी तरह स्टाइलिश दाढ़ी रखना चाहते हैं तो दो हफ्ते तक दाढ़ी को बढ़ने दीजिए। जब दाढ़ी के बाल ठीक-ठाक बढ़ जाए तो सैलून जाकर इसे सेट करवा लीजिए।

4 of 6
अगर आप अपने दाढ़ी के स्टाइल के लिए एक्सपेरिमेंट कर थक चुके हैं तो आप मिलिंद की इस लुक से कुछ प्रेरणा ले सकते हैं। बिखरे बालों के साथ ऐसी दाढ़ी का एक अलग ही लुक आता है।
विज्ञापन

5 of 6
Milind - फोटो : Milind
एक तरफ दुनिया अपने बालों को रंगने में व्यस्त है तो वहीं दूसरी तरफ मिलिंद आज भी प्राकृतिक लुक में विश्वास रखते हैं। अपने सॉल्ट एंड पेपर हेयर की वजह से वह चर्चा के विषय बनते हैं। ऐसा लगता है कि जैसे मिलिंद अपने बियर्ड गेम को स्ट्रांग बनाने के लिए कुछ सीक्रेट टिप्स फॉलो करते हैं। लेकिन ऐसी कोई बात नहीं है, आप भी ऐसा कर सकते हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन

6 of 6
गर्मियों में बड़े बालों से बहुत परेशानी होती है। ऐसे में बज कट स्टाइल गर्मियों के लिए अच्छे होते हैं। मिलिंद सोमन भी इस स्टाइल को फॉलो करते हैं। ऐसे में आप भी बज कट्स करवाकर स्टाइलिश लुक्स पा सकते हैं। 
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें