ग्लिसरीन को बहुत सारे लोग केवल इसीलिए जानते हैं कि फिल्मों और टीवी के कलाकार इसका इस्तेमाल नकली आंसू निकालने के काम में लाते हैं। लेकिन गाढा, चिपचिपा, तरल, पारदर्शी ये पदार्थ बहुत सारी खूबियों को साथ लिए होता है। जिसके इस्तेमाल से त्वचा की बहुत सारी समस्याओं को खत्म किया जा सकता है। झुर्रियों से लेकर फाइन लाइंस, चेहरे पर दिखने वाले पैचेस जैसी समस्याओं को ये छूमंतर कर देता है। तो चलिए जानें ग्लिसरीन लगाने से त्वचा को क्या-क्या फायदे होते हैं।