फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

फेयरनेस क्रीम नहीं, आलू से बढ़ती है सुंदरता, यकीन न हो तो ट्राई करके देखिए

Sat, 03 Mar 2018 09:52 AM IST
लाइफस्टाइल डेस्क, अमर उजाला
विज्ञापन
1 of 6
potato
क्या आपको मालूम हैं सब्जियों का राजा आलू स्किन को निखारने में रामबाण साबित हो सकता है। वैसे तो आलू का इस्तेमाल स्किन के के दाग-धब्बे हटाने और आंखों के डार्क सर्कल से निजात पाने के लिए लंबे समय से किया जाता रहा है। आज हम आपको इसके ऐसे इस्तेमाल बताएंगे जिन्हें अपनाकर आपकी त्वचा पर कसाव के साथ-साथ स्किन का ग्लो बढ़ेगा। 
विज्ञापन

2 of 6
potato egg
आलू और अंडे का फेसपैक

आलू और अंडे का फेसपैक तैयार करने के लिए आधा आलू को घिस कर उसका रस निका लें अब इसमें एक अंडे का सफेद हिस्सा मिलाकर अच्छी तरह मिक्स कर लें। तैयार पैर को चेहरे और गर्दन पर लगाकर 20 मिनट के लिए छोड़ दें। सादे पानी से फेस धो लें। इसका असर आपको तुरंत नजर आएगा। आपको बता दें आलू और अंडे के फेसपैक को लगाने से चेहरे पर ग्लो के साथ आपके पोर्स भी टाइट होते हैं।
विज्ञापन

3 of 6
potato curd
आलू और दही का फेसपैक

एक बड़ा चम्मच आलू का पेस्ट लीजिए और इसमें एक बड़ा चम्मच दही मिलाइए। करीब आधे धंटे तक इस पेस्ट को रख दीजिए। अब चेहरे पर इस पेस्ट को लगाएं। यह आपकी स्किन को तरोताजा कर देता है। यह आपकी स्किन को टाइट करने में भी मदद करता है।

4 of 6
haldi
आलू और हल्दी का फेसपैक

आलू और हल्दी का फेसपैक स्किन की रंगत को निखारने में मदद करता है। इसक लिए आधे आलू को घिस लें और इसमें एक चुटकी हल्दी मिलाकर चेहरे पर लगाकर आधे घंटे के लिए छोड़ दें। अब आप अपने फेस को नार्मल पानी से साफ कर लें। हफ्ते में एक बार  इस फेसपैक को जरूर लगाएं।
विज्ञापन

5 of 6
potato
आलू और दूध का फेसपैक 

आधे आलू को छीलकर उसका रस निकाल लें और इसमें दो चम्मच कच्चा दूध मिलाकर अच्छी तरह मिक्स करके कॉटन की मदद से अपने फेस और गर्दन पर लगाएं। 20 मिनट के बाद अपने चेहरे को धो लें। सप्ताह में दो से तीन बार इस फेसपैक को लगाने से चेहरे की रंगत की चमक को बढ़ा देता है।
विज्ञापन
विज्ञापन

6 of 6
potato lemon
आलू और नींबू का फेसपैक

आलू का पेस्ट बना लीजिए। अब इसमें एक चम्मच नींबू का रस मिलाएं और चेहरे पर लगा लीजिए। 15 मिनट बाद चेहरे को धो लें। यह नैचुरल फेशियल ब्लीच का काम करता है। यह आपकी डार्क स्किन कॉम्प्लेक्शन को दूर करने में मदद करता है। 

एक बड़ा चम्मच आलू का रस में दो चम्मच नींबू का रस और दो चम्मच मुल्तानी मिट्टी मिलाकर पैक तैयार करें। अब इसे दस से पंद्रह मिनट तक चेहरे पर लगाकर छोड़ दें। अब ठंडे पानी से चेहरे को धोएं। इससे आपके चेहरे के दाग दूर हो जाएंगे और आपका चेहरा दमक उठता है।
 
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें