फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

सिर्फ 5 रुपये में उगाएं सिर पर नए बाल, किचन में मौजूद है गंजेपन का असरदार इलाज

Wed, 26 Jun 2019 05:00 PM IST
मोना नारंग लाइफस्टाइल डेस्क, अमर उजाला
विज्ञापन
1 of 5
baldness
चाहे लड़का हो या लड़की, आज के समय में हर कोई बालों के गिरने और टूटने की समस्या से परेशान है। बाल झड़ना (हेयर फॉल) और गंजेपन से छुटकारा पाने के लिए लोग महंगी दवाइयों से लेकर ट्रीटमेंट का सहारा ले रहे हैं, लेकिन रिजल्ट फिर भी नहीं मिल पाता है। कम उम्र में ही गंजेपन की समस्या बेहद आम हो गई है। इसका सबसे बड़ा कारण है बदलता लाइफस्टाइल, गलत खानपान की आदते और सही तरीके से बालों की देखभाल न करना। फैशनेबल और स्टाइलिश लुक की चाहत रखने वाले युवाओं के लिए यह परेशानी सिरदर्द बनी हुई है।
विज्ञापन

2 of 5
ginger - फोटो : file photo
अगर आप बालों की परेशानी (हेयर फॉल) को दूर करने के लिए कई तरह के तेल और दवा ले चुके हैं और इसके बाद भी आपको कोई खास फर्क नहीं दिखाई दे रहा है तो अदरक का ये नुस्खा आपकी मदद कर सकता है। आगे की स्लाइड्स में जानिए इस नुस्खे को बनाने का तरीका ताकि आप भी कम बालों या गंजेपन के चलते शर्मिंदा होने से बचे रह सकें।
विज्ञापन

3 of 5
hair loss remedies - फोटो : file photo
अदरक एक एंटी बैक्टीरियल औषधि है। एंटी ऑक्सीडेंट्स से भरपूर होने की वजह से इसके प्राकृतिक गुण बालों को झड़ने से रोकते हैं। गंजेपन की समस्या से छुटकारा पाने के लिए आप अदरक के जूस को नींबू के रस में मिलाकर बालों में लगाएं। ऐसा करने से बालों से डैंड्रफ की समस्या भी दूर होगी और बाल झड़ने (हेयर फॉल) भी बंद हो जाएंगे।  

4 of 5
hair fall
बालों में अदरक लगाते समय हमेशा एक बात का खास ख्याल रखें कि इसके जूस का एसिडिक नेचर होता है। इस वजह से अदरक के रस को लगाने के बाद आपके बालों में खारिश की शिकायत हो सकती है। इसलिए जब भी आप अदरक का जूस लगाएं तो हमेशा अपने बालों को अच्छी तरह से धोना न भूलें।
विज्ञापन
विज्ञापन

5 of 5
hair fall
बालों की समस्या से छुटकारा पाने के लिए हफ्ते में अदरक के रस को दो बार जरूर लगाएं। इसके अलावा अपने खाने में भी अदरक को शामिल करें। इसको नियमित भोजन में इस्तेमाल करने से भी बालों को स्वस्थ रखा जा सकता है।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें