फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

आंखों की सूजन को करें दूर, बस इस तरह से करें कॉफी मास्क का इस्तेमाल

Sun, 19 Jan 2020 05:32 PM IST
अपराजिता शुक्ला लाइफस्टाइल डेस्क, अमर उजाला
विज्ञापन
1 of 5
आंखों के नीचे सूजन होना आम बात है। इसके लिए कभी कम सोना तो कभी ज्यादा सोना जिम्मेदार हो सकता है। बहुत बार शरीर में कैल्शियम की कमी होने से भी आंखों के नीचे सूजन हो जाती है। हांलाकि अगर आपके आंखों के नीचे की सूजन खुदबखुद खत्म नहीं हो रही है तो घर में इस आईमास्क की मदद से दूर किया जा सकता है। कॉफी की मदद से बना ये आई मास्क पफी आईज की समस्या को झट से दूर करेगा। तो चलिए जानें कैसे बनाएं कॉफी मास्क।

 
विज्ञापन

2 of 5
- फोटो : social media
कॉफी मास्क को रात में ही बना कर रख लें ताकि सुबह उठने के बाद इसे आसानी से लगा लें। दस मिनट बाद इस आई मास्क को हटा लें। आंखो की सूजन हटाने का ये कारगर उपाय है।

 
विज्ञापन

3 of 5
कॉफी मास्क बनाने के लिए कॉफी, आलू का रस और मेकअप वाइप्स लें। आलू का रस निकालने के लिए आलू को कद्दूकस कर लें और इसे चाय की छन्नी से छान कर रस निकाल लें। 

 

4 of 5
अब एक कांच की कटोरी में दो वाइप्स को एक के ऊपर एक मोड़ कर रख दें। अब इन वाइप्स पर एक चम्मच कॉफी पाउडर अच्छी तरह छिड़कें। इसके बाद आलू के रस को चम्मच की मदद से इन वाइप्स पर कॉफी के ऊपर से डालें। चम्मच से ही कॉफी को इस रस में मिलाने की कोशिश करें लेकिन वाइप्स को ना हिलाएं।


 
विज्ञापन
विज्ञापन

5 of 5
अब इस पैक को रात में बनाकर रख लें या फिर सुबह इसे बनाकर फ्रिज में एक घंटे के लिए रख दें। उसके बाद आंखों पर रखें और पंद्रह मिनट आंखें बंद करके लेट जाएं। इस मास्क से न केवल आंखों की सूजन दूर होती है बल्कि काले घेरे की परेशानी भी दूर होती है।
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें