फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

चेहरे पर हैं मुहांसे के दाग या गड्ढे, इन घरेलू उपायों को करने से मिलेगा छुटकारा

Thu, 02 Jul 2020 09:05 AM IST
Shashi Shashi लाइफ स्टाइल डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
विज्ञापन
1 of 7
त्वचा पर पिंपल - फोटो : social media

चेहरा जितना बेदाग होता है उसकी सुंदरता उतनी ही निखर कर आती है, इसलिए बेदाग और साफ चेहरे की तमन्ना हर किसी की होती है। हमारे चेहरे पर निकलने वाले मुहांसे तो ठीक हो जाते हैं, लेकिन उससे हमारे चेहरे पर गड्डे और निशान बन जाते हैं, जिनसे चेहरा बेहद खराब लगने लगता है। लेकिन कुछ आसान से घरेलु उपायों से आप इनसे छुटकारा पा सकती हैं। इनके चेहरे को कोई नुकसान भी नहीं होता है।

विज्ञापन

2 of 7
बेसन का फेस पैक

सबसे ज्यादा पिंपल्स की समस्या ऑयली स्किन वालों को होती है। इस तरह की त्वचा के लिए बेसन बहुत अच्छा रहता है। एक चम्मच बेसन में एक चम्मच शहद और आवश्यकतानुसार दूध मिलाकर पेस्ट बना लें इस पेस्ट को चेहर पर 20 मिनट तक लगाएं। इससे चेहरे की मृत त्वचा हट जाएगी और त्वचा में कसाव आएगा।

विज्ञापन

3 of 7
खीरे मिलती है चेहरे को नमी - फोटो : getty images

खीरा स्किन के लिए बहुत फायदेमंद रहता है, यह चेहरे की त्वचा को नमी देता है। खीरे को पेस्ट बनाकर या इसके आइस क्यूब जमाकर भी इसे यूज किया जा सकता है। खीरे की स्लाइस काटकर आंखों पर लगाने से काले घेरे नहीं होते हैं। इससे स्किन के पोर्स छोटे होते हैं।


 

4 of 7
टमाटर का रस स्किन के पोर्स को टाइट करता है

टमाटर में नेचुरल अम्ल होता है जो स्किन के पोर्स को छोटा करने में मदद करता है। इसके रस को 30 मिनट तक चेहरे पर लगा कर रखें उसके बाद चेहरे को ताजे पानी से धो ले। टमाटक तो अच्छी तरह से मैश करके भी चेहरे पर लग सकती हैं।

विज्ञापन

5 of 7
अंडे का पैक - फोटो : egg

अंडे का सफेद भाग चेहरे पर लगाने से स्किन के पोर्स कसते हैं। इसके सफेद भाग का फेस पैक बनाकर 20 मिनट तक चेहरे पर लगाएं उसके बाद चेहरे को गुनगुने पानी से साफ कर लें। इससे ब्लैकहेड्स भी खत्म होते हैं।


 

विज्ञापन

6 of 7
स्किन का ऐसे रखें ध्यान

नींबू में पाए जाने वाले गुण स्किन के पोर्स को टाइट करते हैं। साथ ही यह त्वचा की सफाई भी करता है। स्किन पर जमें बैक्टीरिया भी नष्ट हो जाते हैं। नींबू के रस को 20 मिनट तक चेहरे पर लगाएं। अगर आपकी स्किन सेंसटिव है तो पानी मिलाकर लगाएं।


 

विज्ञापन
विज्ञापन

7 of 7
पपीता

पपीता भी स्किन के पोर्स को छोटा करके स्किन में कसाव लाता है। साथ ही आपकी स्किन को साफ भी करता है। पपीते को छोटो टुकड़ो में काटकर अच्छी तरह से मैश कर लें। सूख जाने के बाद चेहरे को ठंडे पानी से धो लें।

 

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें