फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

लहसुन से बढ़ेगी हाथों की सुंदरता, कमजोर नाखूनों में डाल देगा नई जान

Fri, 07 Feb 2020 06:18 AM IST
अपराजिता शुक्ला लाइफस्टाइल डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
विज्ञापन
1 of 5
चेहरे के साथ ही हाथों की सुंदरता भी बहुत मायने रखती है। लड़कियां तो हाथों को खूबसूरत दिखाने के लिए भी बहुत सारे जतन करती हैं। जिसमें मेनीक्योर से लेकर वैक्सिंग और रंग-बिरंगे नेलपेंट शामिल हैं। हांलाकि कई बार देखा गया है कि कुछ लड़कियां अपने कमजोर नाखूनों से परेशान रहती हैं। उनके नाखून जल्दी बढ़ते नहीं और अगर बढ़ भी गए तो जल्दी ही टूट जाते हैं। अगर इस समस्या से छुटकारा पाना है तो लहसुन का इस्तेमाल करें। लहसुन कमजोर, टूटते और बेजान नाखूनों में नई जान डाल देते हैं। तो चलिए जानें कैसे करें इसका इस्तेमाल।
विज्ञापन

2 of 5
लहसुन में ऐंटीसेप्टिक गुण होता है जिससे अगर नाखून की कमजोरी का कारण फंगस या बैक्टीरिया होता है तो इससे यह समस्या दूर हो जाती है। वैसे तो लहसुन को कई तरीकों से इस्तेमाल किया जाता है। लेकिन यहां हम कुछ आसान उपाय बता रहें हैं।
 
विज्ञापन

3 of 5
लहसुन का पानी
दो-चार कली लहसुन को छीलकर उसे किसी कटोरी में 15 मिनट के लिए भिगो दें। अब लहसुन को निकालकर इस पानी में अपने साफ-सुथरे हाथों को दस मिनट तक डूबोएं। फिर साधारण पानी से हाथ धो लें।

4 of 5
पेस्ट बनाकर करें इस्तेमाल
लहसुन की चार कलियों को लेकर उसका पेस्ट बना लें। इस पेस्ट को किसी नेलपॉलिश की खाली शीशी में नेलपॉलिश के साथ भर कर रख लें। शीशी को अच्छे से मिलाकर इस पेस्ट को नाखूनों पर लगाएं। एक से दो घंटे के बाद गर्म पानी से धोकर नेलपॉलिश को छुड़ा दें।
विज्ञापन
विज्ञापन

5 of 5
लहसुन और जैतून का तेल
लहसुन की दो-चार कलियों को पीसकर जैतून के तेल में मिलाकर नाखूनों पर लगाएं। एक घंटे बाद अच्छे से छुड़ाकर हाथ धो लें। 
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें