Beauty Tips : फैशन के इस दौर में हर कोई खूबसूरत दिखना चाहता है। ऐसे में लोग सुंदर दिखने के लिए तमाम तरीके के ब्यूटी प्रोडक्ट का इस्तेमाल करते हैं। पर, कई बार बाजार में मिलने वाले ये प्रोडक्ट ज्यादा असर नहीं दिखा पाते। अगर बात करें गर्मियों की तो इस मौसम की शुरूआत होते ही स्किन से जुड़ी कई तरह की परेशानियां सामने आने लगती हैं। खासकर कि टैनिंग की समस्या से तो हर कोई परेशान है।
टैनिंग की सबसे ज्यादा असर चेहरे पर दिखाई देता है। धूप की वजह से माथा काफी काला हो जाता है। जिससे सुंदरता में कमी आ जाती है। लोग इसे साफ कराने के लिए पार्लर जाकर हजारों रुपये खर्च कर देते हैं, पर इसका ज्यादा अच्छा रिजल्ट नहीं मिलता। ऐसे में आज हम आपको कुछ ऐसे घरेलू नुस्खे बताने जा रहे हैं, जिनको अपनाकर आप माथे के कालेपन को दूर कर सकते हैं। इसके लिए आपको ज्यादा पैसे खर्च करने की जरूरत भी नहीं पड़ेगी।