फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

ग्लोइंग त्वचा पाने के लिए सुबह पीने के पानी में मिलाएं ये तीन चीजें

Fri, 29 Mar 2019 12:42 PM IST
मोना नारंग फैशन डेस्क, अमर उजाला
विज्ञापन
1 of 7
glowing skin - फोटो : file photo
आज की इस भागदौड़ भरी जिंदगी में हम अपनी त्वचा का ख्याल नहीं रख पाते। बाहर इतना पॉल्यूशन है कि हमारी स्किन मुरझाने लगती है। कई लोगों को तो एक्ने प्रोब्लम हो जाती है। अगर आप भी इन्ही चीजों से परेशान हैं और बहुत कोशिश करने के बाद भी स्किन पर वो ग्लो नहीं आ पा रहा है तो परेशान होने की जरूरत नहीं है। आप घर पर ही कुछ आसान तरीको से अपने चेहरे का खास ख्याल रख सकती हैं।

दिन की शुरुआत पानी से करनी चाहिए, यह बात तो हम सभी जानते हैं। सुबह हल्का गुनगुना पानी पीने से होने वाले फायदों के बारे में आपने बहुत सुना होगा। इससे आपका चेहरा हाइड्रेट रहता है। साथ ही यह शरीर की अशुद्धियों को दूर करने में मदद करता है, जिससे त्वचा पर निखार साफ दिखने लगता है। आइए जानते हैं पानी में मिलाई जाने वाली चीजों के बारे में...
विज्ञापन

2 of 7
Cinnamon Water
दालचीनी
सबसे पहली चीज है दालचीनी। यह इम्यूनिटी बढ़ाने के साथ-साथ मोटापा घटाने में भी मददगार है। अगर सुबह के पानी को उबालते समय उसमें एक चुटकी दालचीनी को मिला लिया जाए तो यह आपकी त्वचा के लिए रामबाण है। 
विज्ञापन

3 of 7
chia seed drink
चिया सीड्स
हर दिन मॉर्निंग वॉटर में चिया सीड्स लेने से शरीर हेल्दी रहता है और त्वचा पर ग्लो भी आता है। इसके अलावा यह ड्रिंक रिंक्ल्स को दूर करने में मदद करता है। बहुत सारे ब्यूटी ट्रीटमेंट्स में भी चिया ऑयल का इस्तेमाल किया जाता है।

4 of 7
strawberry
स्ट्रॉबेरी
स्ट्रॉबेरी जूस को पानी में मिलाकर पीने से चेहरे के दाग धब्बे कम हो जाते हैं। इसके नियमित सेवन से दाग गायब हो जाते हैं। इसमें विटामिन सी और एंटीऑक्सिडेंट होता है जिससे चेहरे पर ग्लो आता है।
विज्ञापन

5 of 7
raw honey
शहद
शहद बैक्टेरिया से लड़ने में कारगर होता है। सुबह खाली पेट गर्म पानी में शहद मिलाकर पीने से शरीर की चर्बी भी कम होती है। इसके अलावा इससे चेहरा के स्किन से स्पॉट भी गायब होते हैं।
विज्ञापन

6 of 7
Mint Water
पुदीना
पुदीने का पानी पीने से पेट साफ रहता है और चेहरे की चमक बरकरार रहती है। यह पेट की गर्मी को दूर करता है जिसे आपको एक दमकती त्वचा मिलती है। 
विज्ञापन
विज्ञापन

7 of 7
Apple Cider Vinegar
नींबू, एप्पल सिडार विनेगर
पीने के पानी में नींबू की कुछ बूंदें मिलाकर पीने के भी कई फायदे होते हैं। इससे ना केवल आपकी पाचन क्रिया दुरुस्त होगी, बल्कि शरीर की गंदगी भी पसीने के साथ निकल जाएगी। नींबू की जगह आप एक गिलास पानी में एक चम्मच एप्पल सिडार विनेगर मिलाकर भी पी सकती हैं।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें