आलिया भट्ट की एक्टिंग के तो लोग दीवाने हैं ही, लेकिन उनकी साल दर साल निखरती स्किन को भी लोग काफी पसंद करते हैं लोग। इन दिनो आलिया की कुछ फोटो सोशल मीडिया पर काफी वायरल हो रही है। ये तस्वीरें उनकी दोस्त कृपा मेहता की शादी की हैं। मेहंदी से लेकर शादी के फंक्शन तक इन सारी तस्वीरों में आलिया बेहद ही प्यारी दिख रही हैं। इन तस्वीरों में परफेक्ट स्किन के साथ आलिया ने सर्दियों में ब्राइड्स कैसे दिखे बेस्ट, इसके लिए अपने स्किन केयर सिक्रेट शेयर किए हैं। वह यह स्किनकेयर रिजाइम को खास तौर से फॉलो करती हैं। आगे की स्लाइड्स में जानें क्या है वो स्किन केयर टिप्स...
Trending Videos
विज्ञापन
2 of 4
Alia Bhatt
अपनी स्किन को हाइड्रेट और मॉइस्चराइज करना ना भूले
अपनी त्वचा को फ्रैश और हेल्दी रखने का सबसे अच्छा तरीका हाइड्रेशन है। ऐसा करने से आपकी स्किन पर अलग ही चमक आएगी। आलिया रोजाना कम से कम 7-8 गिलास पानी पीती हैं क्योंकि यह उनकी त्वचा को हाइड्रेट, साफ और toxin फ्री रखने में मदद करता है। इसके अलावा, वह कोई हल्का जेल या क्रीम बेस्ड मॉइस्चराइजर का इस्तेमाल करती हैं क्योंकि यह उनकी स्किन को नमी देता है, जिससे उनकी स्किन फ्रेश और ग्लोइंग लगती है।
विज्ञापन
3 of 4
ALIA BHATT
हेल्दी फूड को करें डायट में शामिल
हेल्दी और ग्लोइंग स्किन के लिए, जंक और आयली फूड से बचना चाहिए। इसके बजाय, अपनी डायट में ताजा फल, पत्तेदार सब्जियों और घर का खाने की कोशिश करें। साथ ही उन हेल्दी फूड को अपनी डायट में शामिव करें जिसमें गुड फैट्स हो, जो कि आपकी स्किन केयर रिजाइम का एक महत्वपूर्ण हिस्सा होना चाहिए।
आपकी स्किन के लिए पर्याप्त नींद बहुत जरूरी है। अगर आप पर्याप्त नींद नहीं लेती हैं तो आपकी स्किन पर डलनैस, उदास और थकावट साफ देखी जा सकती हैं। हर दिन कम से कम 7-8 घंटे की आराम कर नींद लें। यह आपके शरीर और दिमाग को फिर से जीवंत बनाने में मदद करता है, जिससे आपकी स्किन हेल्दी और रेडिएंट लगती है।