फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Monsoon Foot Care: बारिश में पैरों का ख्याल रखें यूं, नहीं तो हो सकता है फंगल इंफेक्शन

Wed, 13 Jul 2022 07:04 PM IST
अपराजिता शुक्ला लाइफस्टाइल डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
विज्ञापन
1 of 6
rainy season - फोटो : iStock
बारिश में मौसम में त्वचा और खानपान संबंधी सावधानी रखने की सलाह दी जाती है। वजह है बैक्टीरिया का पनपना। मानसून के चिपचिपेपन के कारण बैक्टीरिया बड़ी ही जल्दी पनपने लगते हैं। ऐसे में शरीर से लेकर खाने-पीने की चीजों का काफी ध्यान रखने को बोला जाता है। अगर आप रोजाना घर से निकलती हैं और पैरों में जूते मोजे पहनना पड़ता है। तो जरूरी है कि इनका खास ख्याल रखा जाए। क्योंकि दिनभर मोजे और जूते की वजह से पैरों में मॉइश्चर की वजह से इंफेक्शन होने का खतरा रहता है। 
विज्ञापन

2 of 6
shoes
वैसे तो बारिश के मौसम में सोच समझकर फुटवियर चुनने की सलाह दी जाती है। जो कि पैरों में हवा पहुंचने दें। लेकिन अगर ऑफिस में जूते और मोजे पहनना अनिवार्य है तो जूतों को अच्छी तरह से सुखाकर ही पहनें। अन्यथा ऐसे फुटवियर पहनने की कोशिश करें जो पैरों को खुली हवा के संपर्क में रखें। 

 
विज्ञापन

3 of 6
feet - फोटो : iStock
अगर पैरों में फंगल इंफेक्शन या उंगलियों के बीच में इंफेक्शन होता है तो बारिश के मौसम में नंगे पाव ना चलें। हमेशा एंटी फंगल पाउडर लगाकर रखें। जिससे कि पैर सूखे रहें। और उनमे नमी ना रहें। 

4 of 6
नंगे पैर ना चलें - फोटो : pixabay
अगर जूते बारिश में भीग जाते हैं तो इन्हें बिना अच्छी तरह से धूप में सुखाए ना पहनें। फंगल इंफेक्शन से बचाव के लिए सबसे पहले जरूरी है पैरों को और फुटवियर को सूखा रखना। क्योंकि ज्यादातर इंफेक्शन नमी की वजह से ही होता है। क्योंकि नमी में बैक्टीरिया तेजी से पनपते हैं। 
विज्ञापन

5 of 6
पैरों की देखभाल - फोटो : social media
पैरों के नाखूनों को काटकर रखें और उन्हें साफ करते रहें। लंबे और गंदे नाखून भी पैरों में फंगल इंफेक्शन का कारण बनते हैं। इसलिए पैरों के नाखूनों को ना ज्यादा लंबा रखें और ना ही बहुत छोटा। क्योंकि छोटा नाखून भी पैरों में कट का कारण बनता है। जिससे इंफेक्शन का खतरा रहता है। इसलिए नाखूनों को काटकर रखें और गंदगी ना जमा होने दें। 
विज्ञापन
विज्ञापन

6 of 6
foot scrub
पैरों में अगर जूते और मोजे पहनना है तो पाउडर के साथ कपूर का पाउडर बनाकर मिला लें। फिर इसे पैरों में लगाएं और मोजे पहन लें। ऐसा करने से पैरों से बदबू नहीं आएगी। इसके साथ ही सप्ताह में एक दिन गर्म पानी में नमक और शैंपू को मिलाकर 15 मिनट के लिए इसमे पैरों को डुबोकर सफाई करें। इससे जमा बैक्टीरिया और गंदगी साफ हो जाएगी। 
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें