Foot Creams for Winter Repair Cracked Heels in Just 15 Days: सर्दियों में अक्सर हमारी एड़ियां फटने लगती हैं। कई बार तो इसकी दिक्कत इस कदर बढ़ जाती है, जिसमें न सिर्फ दर्द होता है बल्कि चलने में भी काफी दिक्कतों का सामना करना पड़ता है।
वैसे तो इन एड़ियों को ठीक करने लिए बाजार में तमाम क्रीम मिलती हैं, लेकिन ये कुछ ही दिनों में असर दिखाना बंद कर देती हैं। ऐसे में अगर आप एक घरेलू, सुरक्षित और बेहद असरदार फुट क्रीम बनाना चाहते हैं, तो हम आपको यहां एक आसान और कारगर तरीका बता रहे हैं।
हम जिस क्रीम के बारे में आपको बताने जा रहे हैं, उसे घर पर तैयार किया जा सकता है, वो भी बेहद कम दामों में। इस क्रीम में मौजूद प्राकृतिक तत्व आपकी एड़ियों को गहराई तक पोषण देंगे, उन्हें मुलायम बनाएंगे और रुखेपन को जड़ से खत्म करेंगे। इसके नियमित इस्तेमाल से आपकी एड़ियां न सिर्फ सॉफ्ट होंगी बल्कि उनमें दोबारा दरारें पड़ने की समस्या भी काफी हद तक कम हो जाएगी। तो आइए आपको इस घरेलू फुट क्रीम के बारे में बताते हैं।