सर्दियों में त्वचा अक्सर रूखी हो जाती है। इसलिए सही से देखभाल जरूरी है। चेहरे के साथ ही हाथों-पैरों को भी मॉइश्चराइज करना चाहिए। सर्दियों में अक्सर लोगों की एड़ियां फट जाती है। जिसका कारण होता है हद से ज्यादा रूखी त्वचा। फटी एड़ियां ना केवल देखने में भद्दी दिखती है बल्कि कई बार ये काफी दर्दनाक भी हो जाती हैं। अगर आप भी पैरों की देखभाल करने में आलस करती हैं तो फटी एड़ियां सर्दियों में परेशान कर सकती हैं। आज हम लेकर आए हैं पैरों की देखभाल के लिए कुछ खास टिप्स, जिनकी मदद से फटी एड़ियों से छुटकारा मिल जाएगा।