चेहरे की खूबसूरती को बढ़ाने में आंखों का खास योगदान होता है। और आंखें लंबी, घनी काली पलकों से खूबसूरत दिखती हैं। बड़ी-बड़ी और कजरारी आंखें बिना घनी और लंबी पलकों के अच्छी नहीं दिखती। ऐसे में लड़कियां पलक एक्सेटेंशन का इस्तेमाल करती हैं। लेकिन इन नकली पलकों को आप हमेशा तो लगाकर खूबसूरती नहीं बढ़ा सकती। ऐसे में इन पलकों की देखभाल करें। जिससे कि ये नेचुरल तरीके से काली और घनी हो जाएं और आपकी सुंदरता में चार चांद लगाएं। तो चलिए जानें वो कौन से टिप्स हैं जो पलकों को घना और लंबा करने में मदद कर सकते हैं।