फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

नकली पलकों को लगाने की नहीं पड़ेगी जरूरत, इन टिप्स की मदद से करें इन्हें नेचुरली घना

Tue, 09 Mar 2021 09:14 AM IST
अपराजिता शुक्ला लाइफस्टाइल डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
विज्ञापन
1 of 4
पलकें - फोटो : social media
चेहरे की खूबसूरती को बढ़ाने में आंखों का खास योगदान होता है। और आंखें लंबी, घनी काली पलकों से खूबसूरत दिखती हैं। बड़ी-बड़ी और कजरारी आंखें बिना घनी और लंबी पलकों के अच्छी नहीं दिखती। ऐसे में लड़कियां पलक एक्सेटेंशन का इस्तेमाल करती हैं। लेकिन इन नकली पलकों को आप हमेशा तो लगाकर खूबसूरती नहीं बढ़ा सकती। ऐसे में इन पलकों की देखभाल करें। जिससे कि ये नेचुरल तरीके से काली और घनी हो जाएं और आपकी सुंदरता में चार चांद लगाएं। तो चलिए जानें वो कौन से टिप्स हैं जो पलकों को घना और लंबा करने में मदद कर सकते हैं। 
विज्ञापन

2 of 4
eye - फोटो : pixa
ऑलिव ऑयल का करें इस्तेमाल
जैतून का तेल बालों की ग्रोथ के लिए बहुत अच्छा है। पलकों को लंबा और घना करना है तो पुराने मस्कारे के ब्रश में ऑलिव ऑयल लेकर पलकों पर लगाएं। रोजाना रात को इसे लगाने से कुछ ही दिनों में फर्क नजर आने लगेगा। 
विज्ञापन

3 of 4
eye
विटामिन ई की ना हो कमी
सिर के बाल हो या फिर पलकों के अगर चाहती हैं कि मजबूत और घने बने रहें तो विटामिन ई का भरपूर मात्रा में सेवन करें। ये सीधे तौर पर बालों की सेहत पर असर डालेंगे। 
विज्ञापन

4 of 4
Fake eye lash
ग्रीन टी भी करेगी मदद
ग्रीन टी को स्लिम रहने के लिए सेवन करते हैं तो टीबैग को फेंके नहीं। इसका इस्तेमाल त्वचा की सुंदरता बढ़ाने के लिए किया जा सकता है। वैसे ही ग्रीन टी का मिस्ट बनाकर इसे मस्कारे के ब्रश की सहायता से पलकों पर लगाएं। आप चाहें तो ग्रीन टी के बैग्स को आंखों पर रखकर लेटें। फर्क कुछ दिनों बाद से नजर आने लगेगा।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें