खूबसूरत दमकता चेहरा पाने के लिए महिलाएं फेशियल का सहारा लेती हैं। अगर बात हो किसी खास मौके की तब तो महिलाएं सबसे पहले फेशियल करवाने के लिए पार्लर में अपना अपॉइंटमेंट फिक्स करवा लेती हैं। क्या आपको मालूम है कि फेशियल कराने के बाद आपको बहुत सारी बातों का खास ख्याल रखना होता है। शायद आप नहीं जानती कि आपकी छोटी सी गलती आपके निखार को छूमंतर कर सकती है। आइए जानते हैं अनजाने में की गई ऐसी ही छोटी-छोटी गलतियों के बारे में...
Trending Videos
विज्ञापन
2 of 6
मेकअप
मेकअप
फेशियल करवाने के तुरंत बाद मेकअप नहीं करना चाहिए। दरअसल फेशियल करवाने के बाद स्किन के रोम छिद्र खुल जाते हैं और ऐसे में अगर आप फेशियल के बाद मेकअप करते हैं तो इसमें मौजूद कैमिकल स्किन में चले जाते हैं। इससे आपकी सेहत पर बुरा असर पड़ सकता है इसलिए फेशियल करवाने के बाद कम से कम 72 घंटे तक मेकअप से दूर रहें।
विज्ञापन
3 of 6
face wash
मुंह ना धोएं
फेशियल करवाने के 4 घंटे तक फेसवॉश नहीं करना चाहिए। अपनी स्किन को फेशियल में इस्तेमाल किए गए प्रोडक्ट्स के फायदों को सोखने दीजिए। अगर चेहरा रूखा लग रहा हो तो फेस पर मिस्ट का इस्तेमाल करें और यदि चेहरा ऑयली हो रहा हो तो चेहरे पर ठंडे पानी के छींटे मार लें।
4 of 6
threading
थ्रेडिंग
अगर आप कभी पार्लर जाती हैं और आपको फेशियल और थ्रेडिंग दोनों करवाने हैं तो कभी भी फेशियल पहले कराने की गलती न करें।
विज्ञापन
5 of 6
waxing
चेहरे पर वैक्सिंग न करवाएं
कभी भी फेशियल करवाने के तरुंत बाद चेहरे पर अपर लिप्स करवाने के लिए वैक्सिंग न करवाएं। बता दें फेशियल के बाद चेहरे की सबसे ऊपरी त्वचा बहुत मुलायम और संवेदनशील हो जाती है और वैक्स करने से उस पर बुरा असर पड़ सकता है।
स्क्रब ना करें
अगर आपने फेशियल करवाया है तो चेहरे पर स्क्रबर का इस्तेमाल करने से बचे। याद रखें कि फेशियल करवाने के तीन दिन तक सक्रब का इस्तेमाल करने से बचें।