फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

थके हुए चेहरे को देना है खुशनुमा ग्लो तो खाने में शामिल करें ये चीजें

Thu, 14 Jan 2021 07:36 PM IST
अपराजिता शुक्ला लाइफस्टाइल डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
विज्ञापन
1 of 5
face - फोटो : pixa
दिनभर काम की थकान और तनाव जब चेहरे पर दिखने लगे तो क्या करें? इस सवाल का जवाब देना हो तो सभी कहेंगे कि फेस पैक लगाएं, ठंडे पानी के छींटे दें या फिर बर्फ से सेंक लें। लेकिन क्या आप जानते हैं कि त्वचा को बाहरी सुंदरता देने के लिए उसे अंदर से पोषण देना भी जरूरी है। ब्यूटी प्रोडक्ट के साथ ही अच्छा खानपान भी चेहरे पर अनोखी चमक लाने में मदद करता है। तो अगली बार जब तनाव और थकान से चेहरा डल दिखे तो इनमे से कोई एक चीज खाएं। फिर देखिए कैसे चेहरा फ्रेश नजर आने लगेगा। 
Trending Videos
विज्ञापन

2 of 5
chiku
चीकू
अगर खुद को बहुत थका हुआ अनुभव कर रहे  हैं और चेहरा डल दिख रहा है तो एक चीकू खा लीजिए। ये चेहरे पर बिल्कुल फ्रेश ग्लो लाने में मदद करेगा। दरअसल, चीकू में विटामिन ए और बी भरपूर मात्रा में होता है। साथ ही नेचुरल ग्लुकोज तुरंत ऊर्जा देने में मदद करता है। वहीं विटामिन ए आंखों की थकान को दूर करता है। जिससे चेहरे की थकान कम होने लगती है और चेहरा चमकने लगता है। 
विज्ञापन

3 of 5
ice cream - फोटो : social media
आइसक्रीम
वैसे तो डाइट के प्रति जागरुक लोग आइसक्रीम वगैरह खाने से परहेज करते हैं। लेकिन दूसरी तरफ आइसक्रीम ज्यादातर लोगों को पसंद भी होती है। तो जब चेहरे पर थकान नजर आए तो डाइटिंग भूल थोड़ी सी आइसक्रीम खाएं। आइसक्रीम में मूड बूस्टर एलिमेंट होते हैं जिससे त्वचा की कोशिकाओं को रिलैक्स मिलता है और चेहरे पर खुशनुमा ग्लो दिखने लगता है। 

4 of 5
अनानास - फोटो : PIXABAY
पाइनएप्पल
पाइनएप्पल या अनानास की खूशबू ही एक तरह से रिफ्रेशमेंट का काम करती है। वहीं इसकी एक दो स्लाइस खाने से जहां आपको ऊर्जा मिलेगी। वहीं इसके ढेर सारे पोषक तत्व दिल, दिमाग दोनों पर असर करेंगे। जिससे चेहरा खिला हुआ दिखने लगेगा।  
विज्ञापन
विज्ञापन

5 of 5
chocolate
चॉकलेट 
आइसक्रीम की ही तरह चॉकलेट भी लोग खाने से परहेज करते हैं। लेकिन किसी भी चीज की सीमित मात्रा नुकसान नहीं करती है। चॉकलेट में पाया जाने वाला कोकोआ वैसे भी सुंदरता के लिए उपयोग में लाया जाता है। ऐसे में चॉकलेट खाने से थकान दूर होती है। साथ ही मूड अच्छा होता है और आपको ऊर्जा भी मिलती है। तो अगली बार एक दो बाइट चॉकलेट की खाकर जरूर देखिएगा कि चेहरे पर ग्लो आया या नहीं।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें