Finger Care Tips: बदलते मौसम में लोग अपनी त्वचा का तो ध्यान रख लेते हैं, लेकिन शरीर के उन अंगों का ध्यान नहीं रखते, जो सबसे ज्यादा बदलते मौसम की मार झेलते हैं। हम बात कर रहे हैं उंगलियों की। दरअसल, सर्दी गर्मी, डिटर्जेंट, पानी का ज्यादा इस्तेमाल या पोषण की कमी के कारण उंगलियों का रूखापन होना आम समस्या है।
अगर आपकी उंगलियां रूखी, फटी हुई या खुरदरी हो गई हैं, तो कुछ आसान घरेलू उपाय आपकी स्किन को मुलायम और हाइड्रेटेड बना सकते हैं। उंगलियों के नियमित देखभाल से आपकी उंगलियां फिर से मुलायम और खूबसूरत बन सकती है। आइए आपको भी इन घरेलू उपचार के बारे में बताते हैं।