फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

पुरुषों की गंजेपन की समस्या को दूर करेगी मेथी, जानें इस्तेमाल का तरीका

Fri, 08 Nov 2019 02:27 PM IST
पंखुड़ी सिंह लाइफस्टाइल डेस्क
विज्ञापन
1 of 5
- फोटो : pixabay
बाल झड़ने की समस्या आज बड़ी समस्याओं में से एक है। अक्सर झड़ते बाल आपके चेहरे का नक्शा भी बदल देते हैं और आप अपनी उम्र से कहीं गुना अधिक बूढ़े दिखने लगते हैं। अगर झड़ते बालों की वजह से पड़ोस में रहने वाले बच्चे आपको कम उम्र में ही 'अंकल जी' कहकर बुलाने लगे हैं तो ये खबर आपके लिए हैं। आइए जानते हैं कैसे एक बार फिर इस उपाय को करके आप अपने बालों को काला, घना बनाकर खोया हुआ आत्मविश्वास दोबारा पा सकते हैं।
विज्ञापन

2 of 5
- फोटो : social media
मेथी में काफी मात्रा में प्रोटीन पाया जाता है। जो गंजेपन को खत्म करने में मदद करता है। साथ ही इसमें मौजूद पोटैशियम समय से पहले बालों को सफेद होने से बचाता है। अगर आपके बाल बहुत झड़ रहे हैं तो ताजे मेथी के पत्तों को नारियल के दूध में मिलाकर पेस्ट बना लीजिए। इस पेस्ट को बालों की जड़ में लगाने से बालों का झडना कम होता है।
विज्ञापन

3 of 5
मेथी बालों के प्राकृतिक रंग को  बनाए रखने में मदद करती है। इसके नियमित इस्तेमाल से व्यक्ति के बाल सफेद नहीं होते। इसके लिए आप दो चम्मच मेथी दाने लेकर अच्छी तरह पीस लें। इस पाउडर में एक चम्मच नारियल तेल या ऑलिव ऑयल मिलाएं। अब इस पेस्ट को उस जगह पर लगाएं जहां से आपके बाल सबसे ज़्यादा झड़ते हैं। थोड़ी देर बाद अपने बालों को धो लें।

4 of 5
- फोटो : pixa
बालों में मेथी लगाने से रुसी की समस्या दूर होती है। इसके लिए आप मेथी दानों को पीसकर उसमें दही मिलाकर लगाएं। ऐसा हफ्ते में कम से कम दो बार जरूर करें। 
विज्ञापन
विज्ञापन

5 of 5
- फोटो : social media
अगर आपके बालों की ग्रोथ अच्छी नहीं है तो मेथी आपकी मदद कर सकती हैं। मेथी बालों को बढ़ाने में सहायता करती है। इसके लिए आप मेथी के कुछ दानों को पानी में 24 घंटे के लिए भिगो कर रख दीजिए। 24 घंटे बाद मेथी के पानी को छान लें। इसके बाद मेथी के इस पानी को लगभग 3 घंटे तक अपने बालों में ही लगा रहने दें। इसके बाद बालों को गुनगुने पानी से धो लें। 
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें