फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Eye Care Tips: आंखों को बेहद नुकसान पहुंचाते हैं ये मेकअप प्रोडक्ट, इस्तेमाल के समय सावधानी बरतना है जरूरी

Fri, 29 Aug 2025 12:06 PM IST
श्रुति गौड़ लाइफस्टाइल डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली

सार

Eye Care Tips: अगर आप नहीं चाहते कि आपकी आंखों में किसी तरह की कोई दिक्कत हो तो मेकअप प्रोडक्ट इस्तेमाल करते समय सावधानी अवश्य बरतें। 
विज्ञापन
1 of 8
आंखों को बेहद नुकसान पहुंचाते हैं ये मेकअप प्रोडक्ट - फोटो : Adobe stock
Eye Care Tips: आंखों की सुंदरता बढ़ाने के लिए महिलाओं से लेकर पुरुष भी अब आई मेकअप का इस्तेमाल करते है। इसकी वजह से आंखों की सुंदरता कई गुना बढ़ जाती है। पर, क्या आप जानते हैं कि आई मेकअप में इस्तेमाल होने वाले कुछ प्रोडक्ट्स जैसे काजल, मस्कारा, आईलाइनर और आईशैडो आपकी आंखों को नुकसान पहुंचा सकते हैं। खासतौर पर ऐसा तब होता है, इन्हें सही तरीके से इस्तेमाल न किया जाए।

यदि आपको भी आईमेकअप करने का शौक है तो ये लेख आपके लिए है। यहां हम आपको बताएंगे कि आई मेकअप के इस्तेमाल से आपकी आंखों में क्या दिक्कत हो सकती है। इसके अलावा हम आपको ये भी जानकारी देंगे कि आई मेकअप के समय आपको क्या सावधानी बरतनी चाहिए।
विज्ञापन

2 of 8
काजल के साइड इफेक्ट - फोटो : Adobe stock
काजल के साइड इफेक्ट

काजल को हमेशा आंखों की वाटर लाइन पर लगाया जाता है, इसलिए इससे आंखों को सबसे ज्यादा खतरा रहता है। वाटर लाइन पर काजल लगाने की वजह से कई बार ये आंखों के अंदर चला जाता है, जिससे आंखों में जलन, खुजली और एलर्जी जैसे समस्याएं होती हैं।

 
विज्ञापन

3 of 8
मस्कारा की साइड इफेक्ट - फोटो : Adobe stock
मस्कारा के साइड इफेक्ट

मस्कारा का इइस्तेमाल आंखों की पलकों पर किया जाता है। ऐसे में कई बार आंखों को खुजलाते समय इसके तत्व आंखों में चले जाते हैं। इसकी वजह से आंखों में संक्रमण का खतरा रहता है। बहुत बार तो मस्कारा आंखों में जाकर खुजली कर देता है। 

 

4 of 8
आईलाइनर और आईशैडो के साइड इफेक्ट - फोटो : Adobe stock
आईलाइनर और आईशैडो के साइड इफेक्ट

आईलाइनर और आईशैडो को ज्यादा इस्तेमाल करने से भी आपकी आंखों पर खतरा मंडराता रहता है। इनमें मौजूद हानिकारक तत्व अगर आंख के अंदर चले जाएं, तो यह आंखों में जलन, खुजली या संक्रमण पैदा कर सकते हैं। 

 
विज्ञापन

5 of 8
हाथों को साफ रखें - फोटो : फ्रीपिक
सावधानियां जो अपनानी चाहिए

1. हाथों को साफ रखें

अगर नहीं चाहते कि आपकी आंखों में किसी तरह की कोई एलर्जी हो तो आई मेकअप इस्तेमाल करते समय सबसे पहले अपने हाथों को धोएं। साफ हाथों से आई मेकअप करेंगे, तो एलर्जी की संभावना कम होगी। 

 
विज्ञापन

6 of 8
एक्सपायर प्रोडक्ट तुरंत फेंक दें - फोटो : Adobe stock
2. एक्सपायर प्रोडक्ट तुरंत फेंक दें

आई मेकअप वाले प्रोडक्ट न तो एक्सपायर होने चाहिए और न ही एक्सपायर डेट के आस-पास। इस तरह के प्रोडक्ट में तमाम बैक्टीरिया जमने लगते हैं, जिससे आंखों को दिक्कत हो सकती है। इसलिए भूल से भी कभी आंखों में एक्सपायर प्रोडक्ट इस्तेमाल न करें। 

 
विज्ञापन

7 of 8
प्रोडक्ट न करें शेयर - फोटो : Adobe stock
3. प्रोडक्ट न करें शेयर

लड़कियां अक्सर दोस्ती-यारी में अपने मेकअप प्रोडक्ट शेयर कर लेती हैं, जबकि ऐसा नहीं करना चाहिए। पर, मेकअप आइटम्स को किसी के साथ शेयर करने से संक्रमण फैल सकता है। खासतौर पर आई मेकअप तो कभी शेयर न करें। 

 
विज्ञापन

8 of 8
सोने से पहले मेकअप हटाएं - फोटो : Adobe stock
4. सोने से पहले मेकअप हटाएं

ये सबसे अहम सावधानी है। सोने से पहले अच्छी तरह से आई मेकअप को साफ कर लें। क्योंकि अगर सोते समय मेकअप प्रोडक्ट के कण आंखों में चले गए तो ये दिक्कत पैदा कर सकते हैं। 

डिसक्लेमर : इस लेख में दी गई सूचनाएं सामान्य जानकारियों पर आधारित हैं। संबंधित लेख पाठक की जानकारी व जागरूकता बढ़ाने के लिए तैयार किया गया है। अमर उजाला इस लेख में दी गई जानकारी को लेकर किसी तरह का दावा नहीं करता है और न ही जिम्मेदारी लेता है। त्वचा संबंधी किसी भी तरह की अधिक जानकारी के लिए हमेशा किसी विशेषज्ञ या अपने चिकित्सक से परामर्श करें।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें