सुंदर दिखने के लिए महंगे उत्पाद खरीदे, लेकिन उनकी एक्सपायरी डेट निकल गई। उन उत्पादों से कुछ नया बनाकर भी उन्हें उपयोग में लाया जा सकता है।
आप भी अपनी सुंदरता में चार चांद लगाने के लिए महंगे-महंगे मेकअप उत्पादों को खरीदती होंगी, लेकिन कुछ समय के बाद ये लगाने लायक नहीं रहते। उत्पादों के इस्तेमाल में उसकी एक्सपायरी डेट बहुत मायने रखती है। एक्सपायरी डेट निकल जाने के बाद उत्पादों का इस्तेमाल करने से आपकी त्वचा को नुकसान भी पहुंच सकता है। लेकिन कुछ उत्पादों को कूड़ेदान में फेंकने से पहले उनका प्रयोग किसी और चीज के लिए किया जा सकता है।
विज्ञापन
2 of 6
mascara
मस्कारा
आंखों को आकर्षक बनाने के लिए महंगा मस्कारा खरीदा, लेकिन एक्सपायर्ड होने के बाद वह उपयोगी नहीं रहता। पर इसका उपयोग आप किसी और तरह से भी कर सकती हैं। एक्सपायर्ड हो चुके मस्कारे के ब्रश को शैम्पू से धोएं और गुनगुने पानी से साफ कर लें। इस ब्रश का इस्तेमाल आप अपनी भौहें को सुंदर बनाने के लिए कर सकती हैं।
विज्ञापन
3 of 6
toner
स्किन टोनर
आपने भी अपनी स्किन के लिए कोई अच्छा टोनर खरीदा होगा, लेकिन एक्सपायर होने के कारण अगर आप उसका इस्तेमाल नहीं कर पा रही हैं, तो इसका इस्तेमाल आप कांच और शीशे को साफ करने के लिए कर सकती हैं। कांच पर टोनर को स्प्रे करें। अब इसे कपड़े और वाइप की मदद से साफ करें।
4 of 6
eye shadow
आइ शैडो
आइ शैडो की एक्सपायरी डेट निकल चुकी है, तो क्या हुआ। आप इसके विभिन्न रंगों को दोबारा प्रयोग में ला सकती हैं। इसके लिए इन रंगों को नेल पॉलिश के साथ मिलाएं और अपने नाखूनों को नए रंग में रंगने के लिए तैयार हो जाएं।
विज्ञापन
5 of 6
lipstick
लिपस्टिक
आपको अपनी लिपस्टिक बहुत पसंद है, लेकिन एक्सपायरी डेट निकल जाने के कारण आप उसे इस्तेमाल नहीं कर सकती। चिंता न करें। अपनी लिपस्टिक को एक चम्मच में निकालें और मोमबत्ती को जलाकर उसकी आंच में चम्मच को गर्म कर लिपस्टिक को पिघलाएं। फिर इसमें वैसलीन मिलाएं। आपके पसंदिदा रंग का लिप बाम तैयार है। गर्म करने से लिप्सटिक के जीवाणु मर जाते हैं।
फेस ऑयल
त्वचा पर लगाने वाला तेल (फेस ऑयल) काफी महंगा आता है और अगर इसकी एक्सपायरी डेट निकल जाए, तो इसे त्वचा पर इस्तेमाल नहीं करना चाहिए। त्वचा पर लगाने वाले तेल में चीनी और वॉइला मिलाएं। इसका इस्तेमाल आप त्वचा को स्क्रब करने के लिए कर सकती हैं।