माइक्रोकरंट फेशियल करने की प्रक्रिया
माइक्रोकरंट फेशियल प्रोफेशनल द्वारा किया जाता है। बहुत सारे डर्मोटोलॉजिस्ट इसकी सर्विस देते हैं। इसमें सबसे पहले क्लींजिंग की जाती है, जिससे चेहरे पर जमी गंदगी हट जाए। इसके बाद मैग्नीफाइंग लैम्प्स की मदद से स्किन की जांच की जाती है और पता लगाया जाता है कि आखिर त्वचा की जरूरत क्या है। इसके बाद हॉट स्टीम दी जाती है, जिससे स्किन सॉफ्ट हो जाए और पोर्स भी ओपन हो जाए।
स्टीम देने के बाद डर्मेटोलॉजिस्ट मैकेनिकल की मदद से स्किन की डेड स्किन निकालकर एक्सफोलिएशन किया जाता है। इसके बाद मसाज की जाती है. फिल मास्क लगाया जाता है और आखिर में टोनर लगाकर छोड़ देते है। इसे कराने का बेद कम से कम एक दिन तक चेहरे पर किसी चीज का इस्तेमाल करने से परहेज करना पड़ता है।