फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

जरूरी है त्वचा को भूखा रखना, जानें 'स्किन फास्टिंग' से जुड़ी बातें

Sat, 12 Dec 2020 12:40 PM IST
अपराजिता शुक्ला लाइफस्टाइल डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
विज्ञापन
1 of 5
skin damage - फोटो : pixabay
'त्वचा को भूखा रखना' सुनने में थोड़ा अजीब लग रहा होगा। लेकिन आज से दस साल पहले इस हैक को जापान में शुरू किया गया था। जिसमें स्किन के ऊपर किसी भी तरह के ब्यूटी प्रोडक्ट का इस्तेमाल करने से रोका जाता है। वैसे भी जापान और उत्तरी एशिया की महिलाओं की त्वचा बहुत ही ज्यादा मुलायम और कोमल होती है। ये महिलाएं अपनी त्वचा का ख्याल रखने के लिए बेहद पारंपरिक चीजों का इस्तेमाल करती हैं। त्वचा को भूखा रखना यानी कि स्किन फास्टिंग में लोग अपनी त्वचा को डिटॉक्स होने के लिए और सांस लेने का मौका देते हैं। जिससे चेहरे पर प्राकृतिक निखार आता है। तो चलिए जानें कैसे होती है स्किन फास्टिंग।
विज्ञापन

2 of 5
प्रतीकात्मक तस्वीर - फोटो : Pixabay
क्या होता है स्किन फास्टिंग से
स्किन फास्टिंग में कुछ दिनों के लिए हर तरह के ब्यूटी उत्पाद का प्रयोग बंद कर दिया जाता है। जिससे त्वचा को खुद से रिपेयर होने का मौका मिलता है। हम सभी चेहरे पर मॉइश्चराइजर से लेकर क्लींजर, टोनर, सीरम और ना जाने क्या-क्या त्वचा को खूबसूरत रखने के लिए लगाते हैं। लेकिन लगातार इनके प्रयोग से स्किन का प्राकृतिक सुरक्षा कवच कमजोर पड़ने लगता है। स्किन फास्टिंग करने से ये सुरक्षा कवच फिर से खुद को रिपेयर करता है और त्वचा की अंदर तक सफाई कर सारे टॉक्सिंस बाहर कर देता है। 
विज्ञापन

3 of 5
skin
कैसे होती है स्किन फास्टिंग
स्किन फास्टिंग में हर तरह के ब्यूटी प्रोडक्ट का इस्तेमाल बंद करना होता है। यहां तक की मॉइश्चराइजर भी। अपने हर तरह के स्किन केयर रूटीन को छोड़ देने से त्वचा खुद अपनी देखभाल करती है। 

4 of 5
acne
लेकिन ये सावधानी है जरूरी
स्किन फास्टिंग उन लोगों के लिए नुकसानदेह भी हो सकती है, जिनकी त्वचा पर मुहांसे और एक्ने की समस्या है। क्योंकि मुंहासे और एक्ने की वजह से आप अपने स्किन केयर प्रोडक्ट को नियम से लगाते होंगे। लेकिन जैसे ही स्किन फास्टिंग के लिए आप इन एंटी एक्ने प्रोडक्ट को छोड़ेंगे त्वचा पर मुंहासे निकलना शुरू हो जाएंगे। साथ ही त्वचा पर अतिरिक्त तेल रहने लगेगा। जिसकी वजह से स्किन को फायदे की जगह नुकसान होने का खतरा रहता है।

 
विज्ञापन
विज्ञापन

5 of 5
dry skin - फोटो : Pixabay
स्किन फास्टिंग शुरू करने से पहले जान लें कि आपकी स्किन बिना किसी प्रोडक्ट के रह लेगी या नहीं। वैसे स्किन फास्टिंग में केमिकल वाले प्रोडक्ट खासतौर पर मेकअप को बंद करना जरूरी है। आप चाहे तो प्राकृतिक रूप से त्वचा को राहत पहुंचा सकती हैं।
यह लेख केवल सामान्य जानकारी के लिए है। त्वचा पर किसी भी तरह के प्रयोग से पहले विशेषज्ञ की राय जरूरी है।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें