फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

ये टिप्स लड़कों को बनाती हैं आकर्षक, नजरें नहीं हटा पाएंगी लड़कियां

Fri, 09 Aug 2019 07:55 AM IST
मोना नारंग फैशन डेस्क, अमर उजाला
विज्ञापन
1 of 10
कहते है सजना संवरना तो लड़कियों का काम है, लेकिन अब वो समय नहीं रहा। आज लड़कियां भी उन्हीं लड़को को पसंद करती हैं जो साफ-सुथरे रहते हो और खुद मेंटेन रखते हो। आज हम आपको ऐसी छोटी-छोटी बातों के बारे में बताएंगे, जिन्हें आप हल्के में लेते होंगे पर इनका असर सीधा आपकी पर्सनैलिटी पर पड़ता है। आइए जानते हैं उन ग्रूमिंग टिप्स के बारे में, जो हर लड़के को जरूर फॉलो करने चाहिए...
विज्ञापन

2 of 10
हेयरकट
यह बात बहुत मायने रखती है कि किसी भी लड़की के आगे आप खुद को कैसे प्रेजेंट करते हैं। जिस बात का लड़को को सबसे पहले ध्यान रखना चाहिए वो ये है कि उन्हें समय-समय पर अपना हेयरकट लेना चाहिए। कभी भी फंकी या फनी हेयरकट नहीं कराने चाहिए। लड़कियों को ये बिल्कुल पसंद नहीं आते। अपने हेयरस्टाइल को सिंपल और आकर्षक रखें। हेयरकट कराने में 30-45 दिनों से ज्यादा की देरी न करें।
विज्ञापन

3 of 10
शर्ट की स्लीव्स
बहुत सारे लोगों को लगता है कि अगर वह अपनी शर्ट की स्लीव्स को डबल कर लेंगे तो यह अच्छा नहीं लगती, लेकिन ऐसा नहीं है। शर्ट की स्लीवस को डबल करने से लड़कों की पर्सनैलिटी आकर्षक लगती है। तो अगली बार डेट पर जाने से पहले बेझिझक शर्ट की स्लीव्स को डबल करें।

4 of 10
साफ जूते पहनें
आपको याद होगा कि स्कूल में जब कभी आपके जूते साफ नहीं होते थे तो टीचर आपको गुस्सा करते थे, पर तब आपको शायद इस बात का अंदाजा नहीं होगा कि यह चीज आपके भविष्य में भी काम आएगी। बता दें, साफ जूते पहनना भी फैशन एथिक्स के दायरे में आता है। गंदे शूज सामने वाले पर आपका गलत इम्प्रेशन छोड़ते हैं और लड़कियों को भी साफ शूज पहनने वाले लड़के पसंद आते हैं। अगली बार डेट पर जाने से पहले एक बार जूतों पर नजर डालना न भूलें।
विज्ञापन

5 of 10
- फोटो : गलत तरीके से बैठना
अच्छा होना चाहिए आपका पोस्चर  
आज तक आपने इस बारे में सुना और पढ़ा होगा कि आपका पोस्चर ठीक न होने से आपके स्वास्थ पर असर पड़ता है। गलत पोस्चर लड़कियों को भी कतई पसंद नहीं होता। शरीर का अपना एक अलाइनमेंट होता है। हमेशा बैठते और खड़े होते समय पीठ को सीधा रखना चाहिए। चलते वक्त सीधा चलना चाहिए और खड़े होते वक्त दोनों पैरों पर समान वजन डालकर सीधे खड़े रहना चाहिए। इसलिए अगर आपका पोस्चर सही नहीं है तो आज से ही इस पर काम करना शुरू कर दें।
विज्ञापन

6 of 10
कलर
कलर का भी आपकी पर्सनैलिटी पर सीधा असर पड़ता है। आप चाहे जितना अच्छे और महंगे कपड़े पहन लें, लेकिन उनका कलर आपने अपने अनुसार नहीं लिया तो यह आपके पूरे लुक को बिगाड़ देता है। हमेशा ऐसे रंगों का चयन करें जो आपके ऊपर फबते हों। अगर आप कभी ब्लैक कलर की शर्ट पहनते हैं तो आपको यह ध्यान होना चाहिए की आपकी बॉटम लाइट कलर की होनी चाहिए।
विज्ञापन

7 of 10
mustache and beard
दाढ़ी
अगर चेहरे पर भरी हुई दाढ़ी आती है तो अच्छे से सेट करा लें। लेकिन अगर चेहरे पर हल्की दाढ़ी है तो क्लीन शेव रहें। ऐसे लोग दाढ़ी के साथ एक्सपेरिमेंट भी न करें।

8 of 10
deo - फोटो : getty images
डिओ
मौसम के हिसाब से अपना डिओ चुनें। ऐसी फ्रेगरेंस चुनें जो बहुत तीव्र न हों। तीव्र फ्रेगरेंस से आपके आस-पास के लोग अच्छा महसूस नहीं करते हैं।

9 of 10
underarms
बगलों को साफ करें
नहाते समय बगलों को भी जरूर साफ करें। गर्मियों में अंडरआर्म्स को साफ करके आप एक तरफ कई बीमारियों को होने से रोक सकते हैं, तो वहीं बगलों से आने वाली बदबू से भी निजात पा सकेंगे।
विज्ञापन

10 of 10
Shower
नहाना
दिन में दो बार नहीं नहा सकते हैं तो कम से कम चेहरे की सफाई और हाथ पैर नियमित रूप से साफ करते रहें। ऐसा करने से आप खुद को ताजा महसूस करेंगे। साथ ही साफ-सुथरे भी बने रहेंगे। हमेशा अपने साथ डियोड्रेंट रखें। डियोड्रेंट का इस्तेमाल समय-समय पर करते रहें, शरीर से दुर्गंध नहीं आएगी।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें