फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

लड़कियां ही नहीं लड़के भी अपने स्किन को बना सकते हैं ग्लोइंग, बेहद आसान हैं टिप्स

Wed, 24 Oct 2018 02:03 PM IST
फैशन डेस्क, अमर उजाला
विज्ञापन
1 of 6
men beauty
आजकल लड़कियां ही नहीं लड़के भी अपनी स्किन पर काफी ध्यान देने लगे हैं। मार्केट में लड़कों के स्किन प्रोडक्ट्स की भरमार लगी है, लेकिन क्या आप जानते हैं अपने डेली रूटीन में थोड़ा सा चेंज लाकर आप भी अपनी स्किन को ग्लोइंग बना सकते हैं। यहां है 5 स्टेप जिससे आप अपनी त्वचा की अच्छी तरह से देखभाल कर सकते हैं।
 
Trending Videos
विज्ञापन

1. लड़का हो या लड़की हर किसी के लिए सुबह उठकर चेहरा धोना बहुत जरूरी होता है। क्योंकि रातभर में आपकी स्किन पर ऑयल आ जाता है, जिसके लिए अच्छा होगा कि आप अपनी स्किन के अनुसार फेस क्लींजर से चेहरा साफ करें।
विज्ञापन

3 of 6
zsd
2. अगर आपकी स्किन पर एक्ने हैं तो बहुत ध्यान से रेजर का इस्तेमाल करें, क्योंकि जल्दबाजी में एक्ने ब्रेकआउट होने का खतरा रहता है। शेविंग करते समय शेविंग क्रीम और शेविंग जेल जरूर इस्तेमाल करें। इसके अलावा शेविंग के बाद कोई अच्छा सा बाम इस्तेमाल जरूर करें।
 

4 of 6
scrub
3. अगर स्किन को हेल्दी रखना है तो एक्सफोलिएशन बहुत जरूरी है, क्योंकि जब तक अपनी स्किन से नियमित रूप से डेड स्किन को रिमूव नहीं करेंगे तब तक कुछ भी कर लें कोई फायदा नहीं होगा। इसके लिए आप हफ्ते में एक बार स्क्रब जरूर करें। जिससे आपकी स्किन के पोर्स ओपन होंगे और इसमें छिपी धूल-मिट्टी और तेल भी निकलेगा। स्क्रब करने के बाद चेहरे को स्किन मास्क लगाकर हाइड्रेट जरूर कर लें।
 
विज्ञापन

5 of 6
beauty
4. स्किन क्लीन होने के बाद उसे हाइड्रेट रखना बहुत जरूरी होता है। इसके लिए किसी अच्छे से मॉइश्चराइजर का इस्तेमाल करें। जेल बेस्ड मॉइश्चराइजर काफी अच्छे होते हैं, क्योंकि ये स्कीन चिपचिपा नहीं करते। अगर एसपीएफ वाला मॉइश्चराइजर चुनें तो और बेहतर होगा।
विज्ञापन
विज्ञापन

6 of 6
beauty
5. स्किन को ग्लोइंग रखने के लिए आप जितना पानी पिएंगे उतना अच्छा होगा। पूरे दिन में कम से कम 4-5 लीटर पानी जरूर पीना चाहिए। यह अंदर से आपकी स्किन सेल्स को साफ करेगा।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें