फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Eid Beauty Tips: ईद पर निखरी त्वचा के लिए अपनाएं ये ब्यूटी टिप्स, त्योहार में मिलेगा चांद सा चमकता चेहरा

Fri, 29 Apr 2022 02:28 PM IST
शिवानी अवस्थी लाइफस्टाइल डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
विज्ञापन
1 of 5
चेहरे पर निखार लाने के घरेलू नुस्खे - फोटो : instagram/saraalikhan95
Eid Beauty Tips: ईद के मौके पर हर कोई सुंदर दिखना चाहता है। कपड़े, ज्वेलरी और अन्य एक्सेसरीज की खरीदारी तो लगभग कर ली होती है लेकिन चेहरे पर निखार लाना भी जरूरी होता है। ऐसे में भले ही आपने नए कपड़े, ज्वेलरी या मेकअप न किया हो लेकिन चमकती त्वचा आपकी खूबसूरती में चार चांद लगा सकती है। चेहरे पर निखार को बढ़ाने के लिए महिलाएं ब्यूटी पार्लर जाती हैं। फेशियल और मेकअप आदि कराती हैं लेकिन त्योहार के काम काज में अक्सर ही उन्हें पार्लर जाने का मौका नहीं मिल पाता। ऐसे में अगर आप बिना पार्लर जाए चिकना और चमकदार चेहरा चाहती हैं तो घर पर ही नेचुरल नुस्खे अपना सकती हैं। पार्लर में स्किन केयर पर पैसे खर्च करने से बेहतर हैं कि घरेलू नुस्खों से कम समय में नेचुरल निखार और ग्लो लाएं। आइए जानते हैं आसानी से चेहरे पर चमक और निखार लाने के घरेलू उपाय, ताकि ईद में आपके चेहरे पर दिखे नूर।
विज्ञापन

2 of 5
हल्दी- बेसन का पैक - फोटो : Pixabay
हल्दी- बेसन का पैक लगाएं

गर्मी के मौसम में टैनिंग की समस्या हो जाती है। इसलिए गोरी और चमकदार त्वचा के लिए बेसन का पैक लगाएं। बेसन के साथ ही हल्दी भी त्वचा के लिए संजीवनी का काम करती है। हल्दी और बेसन का पैक बनाकर नियमित इस्तेमाल करने से चेहरा साफ और चिकना होता है। पैक तैयार करने के लिए हल्दी पाउडर में बेसन मिला लें। दूध या पानी मिलाकर पेस्ट तैयार करें और चेहरे पर हल्के हाथों से मसाज करें। थोड़ी देर सूखने दें फिर पानी से धो लें।
विज्ञापन

3 of 5
टमाटर का फेस पैक - फोटो : iStock
टमाटर का पैक

साफ और चमकदार त्वचा के लिए टमाटर का पैक लगा सकते हैं। धूल मिट्टी और धूप से चेहरे की चमक चली जाती है और रंगत भी खराब हो सकती है। ऐसे में रोजाना टमाटर का रस चेहरे पर लगाए। एक कच्चे टमाटर के छिलके को निकाल कर उसनें एक चम्मच दही मिलाकर पेस्ट बना लें। इस पेस्ट को 20 मिनट के लिए चेहरे पर लगा लें। मसाज करते हुए टमाटर पेस्ट छुड़ा कर पानी से मुंह धो लें।

4 of 5
दूध का फेस पैक - फोटो : iStock
दूध से तुरंत मिलेगी ग्लोइंग स्किन

कच्चा दूध क्लींजर का काम करता है। चेहरे पर दूध को लगाने से जल्द ग्लोइंग स्किन मिलती है। इसके लिए कच्चे दूध को चेहरे पर लगाकर मसाज करें। नियमित ऐसा करने से चेहरे पर नमी बनी रहती है और दाग धब्बे कम होते हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन

5 of 5
चंदन- नीम का फेस पैक - फोटो : istock
चंदन- नीम का फेस पैक

अगर आपकी ऑयली त्वचा है तो चंदन और नीम का पैक चेहरे पर लगाए। इसके लिए एक बड़े चम्मच चंदन पाउडर में कुछ नीम की पत्तियां, गुलाब जल और थोड़ा सा हल्दी पाउडर मिलाकर पेस्ट बना लें। इस पैक को चेहरे पर 10-12 मिनट लगाएं। सूखने पर मसाज करते हुए चेहरा धो लें।  
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें