फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

अब महंगे ब्यूटी प्रोडक्ट्स नहीं, टमाटर से मिलेगी दमकती त्वचा

Mon, 28 Aug 2017 11:50 AM IST
amarujala.com- Presented by: अपूर्वा राय
विज्ञापन
1 of 5
साफ और दमकती त्वचा चाहती हैं? पर महंगे ब्यूटी प्रोडक्ट्स पर पैसे खर्च करने से बच रही हैं। अब घर में मौजूद टमाटर से ही चेहरे की खूबसूरती बढ़ाई जा सकती है। टमाटर के इस ब्यूटी पैक का इस्तेमाल कर अपने चेहरे की रौनक आप आसानी से बढ़ा सकती हैं।
पढ़ें-  पुरुष भी हो जाएं सावधान, ब्यूटी प्रोडक्ट्स खरीदने से पहले रखें इन बातों का ख्याल
विज्ञापन

2 of 5
ब्लैकहैड्स दूर करता है टमाटर
टमाटर चेहरे के लिए प्राकृतिक ब्लीच होता है। टमाटर के टुकड़े को चेहरे पर रगड़कर कुछ समय के लिए छोड़ दें। इससे आपकी त्वचा तरोताजा रहेगी और ब्लैकहैड्स भी दूर होंगे।
पढ़ें- अगर आपके बाल भी हो रहे हैं सफेद तो वजह कहीं ये 5 चीजें तो नहीं
विज्ञापन

3 of 5
डार्क सर्कल्स से दिलाए राहत
एक छोटा चम्मच टमाटर का रस और थोड़ा नींबू का रस मिलाकर रूई की मदद से अपने आंखों के नीचे लगाए। 15 दिनों तक ऐसा दिन में दो बार करें इससे डार्क सर्कल्स दूर हो जाएंगे।

4 of 5
टैनिंग हटाएं
टैनिंग हटाने के लिए टमाटर के गूदे को नींबू के रस में मिलाकर लगाएं। सूखने पर इसे ठंडें पानी से धो लें। इसके रोजाना इस्‍तेमाल से टैनिंग हटेगी और स्‍किन के पोर्स खुलेंगे। 
 
विज्ञापन
विज्ञापन

5 of 5
इससे बेहतरीन फेसपैक कुछ नहीं
टमाटर,शहद, बेसन, दलिया, पुदीने के पत्तों का पेस्ट तथा खीरा और दही को आपस में मिला लें। अब इसे अपने चेहरे पर लगाएं और 20 मिनट तक छोड़ दें तथा गुनगुने पानी से चेहरा धो लें। यकीन मानिए आपको तुरंत परिणाम नजर आने लेगेंगे।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें