फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

शेविंग के बाद स्किन बर्निंग परेशान करती है तो कहीं आप ये गलतियां तो नहीं करते?

Sun, 19 Jan 2020 06:17 AM IST
अपराजिता शुक्ला लाइफस्टाइल डेस्क, अमर उजाला
विज्ञापन
1 of 5
- फोटो : social media
बालों को हटाने का सबसे सरल और आसान तरीका है शेविंग। लड़के तो दाढ़ी के साथ ही छाती और बगल के बाल हटाने के लिए रेजर का इस्तेमाल करते ही हैं। लड़कियों के लिए भी खास तरह के रेजर आ गए हैं। जिनसे वो हाथों-पैरों और अंडरआर्म्स के बाल हटाती हैं। पर, बहुत सारे लोगों को रेजर के इस्तेमाल के बाद शरीर में जलन सी होने लगती है और त्वचा पर लाल धब्बे से उभर आते हैं। अगर किसी को भी रेजर बर्न की परेशानी हो रही है तो ये उपाय जरूर काम आ सकते हैं।

 
विज्ञापन

2 of 5
शेव करने के बाद ऑफ्टर शेविंग क्रीम या माइश्चराइजर जरूर लगाएं। जो त्वचा के अंदर तक पहुंच कर नमी पहुंचाए और हाइड्रेट करे।

 
विज्ञापन

3 of 5
शार्प ब्लेड का इस्तेमाल करें
बहुत लोग त्वचा के कटने के डर से शार्प ब्लेड नहीं इस्तेमाल करते हैं। अगर ब्लेड कम धारदार होगा तो रेजर पर प्रेशर डालकर शेव करना पड़ेगा। जिससे त्वचा के बर्न होने के साथ ही कटने का ज्यादा डर होता है।

 

4 of 5
- फोटो : Social media
माना की बालों की उल्टी तरफ शेव करने पर त्वचा को ज्यादा स्मूद लुक मिलता है लेकिन यह रेजर बर्न की प्रॉब्लम की वजह बन सकता है। बेहतर यही होगा कि आप शेविंग बालों की दिशा में करें और दो-तीन बार से ज्यादा एक जगह पर रेजर न चलाएं।


 
विज्ञापन
विज्ञापन

5 of 5
शेव करते समय ध्यान रखें कि कभी भी ड्राई शेव न करें। ऐसा करके न केवल त्वचा की कई सारी समस्याओं को न्योता देती हैं बल्कि स्किन में भी जलन होने लगती है। बेहतर होगा कि शेव से पहले चेहरे पर या बॉडी के जिस भाग को शेव करना है वहां पर शेविंग क्रीम, फोम या लूब्रीकेंट लगाएं।
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें