फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

काली गर्दन से छुटकारा पाने के लिए अपनाएं ये 2 मिनट का नुस्खा, हफ्तेभर में दिखने लगेगा असर

Wed, 24 Oct 2018 06:11 PM IST
फैशन डेस्क, अमर उजाला
विज्ञापन
1 of 5
black neck
लोग अपने चेहरे को पैंपर करने के लिए तो तमाम जतन करते हैं लेकिन अपनी गर्दन पर बिल्कुल ध्यान नहीं देते। इस वजह से धीरे-धीरे गर्दन का रंग गहरा होता जाता है जो देखने में बहुत गंदा लगता है। अगर आपकी गर्दन का रंग भी काला पड़ रहा है तो आपको परेशान होने की जरूरत नहीं है। आज हम आपको कुछ ऐसे टिप्स बताएंगे जिन्हें अपनाकर आप अपनी काली गर्दन को गोरा बना सकते है। 
Trending Videos
विज्ञापन

2 of 5
baking soda
बेकिंग सोडा 
दो चम्मच बेकिंग पाउडर लेकर उसमें थोड़ा पानी मिलाकर घोल तैयार कर लें। अब इस पेस्ट को गर्दन पर लगाकर कुछ देर के लिए छोड़ दें। ऐसा करने से कुछ दिनों में गर्दन का कालापन दूर हो जाएगा।
विज्ञापन

3 of 5
raw papaya
कच्चा पपीता 
कच्चा पपीता को काटकर पीस कर गुदा तैयार कर लें। अब इस गुदे में गुलाब जल और एक चम्मच दही मिलाकर पेस्ट तैयार कर लें। इस पेस्ट को गर्दन पर लगाकर कुछ देर सूखने के लिए छोड़ दें। ऐसा सप्ताह में एक बार जरूर करें। धीरे धीरे आपकी गर्दन का रंग साफ होने लगेगा।

4 of 5
honey
नींबू और शहद
नींबू और शहद को एक साथ अच्छे से मिलाकर पैक तैयार करें। अब इस पैक को अपनी गर्दन पर लगाकर कुछ देर के लिए ऐसे ही छोड़ दें। कुछ देर के बाद गर्दन को अच्छे से साफ कर लें। ऐसा करने से गर्दन के कालेपन के साथ झुर्रियों की परेशानी भी दूर हो जाएगी। 
विज्ञापन
विज्ञापन

5 of 5
lemon
नींबू 
नींबू में विटामिन सी मौजूद होने की वजह से ये एक नेचुरल ब्लीच का काम करता है। नहाने से पहले नींबू को गले पर हल्के हाथों से रगड़ें। सप्ताह में दो से तीन बार नींबू का इस्तेमाल करना फायदेमंद होता है। 
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें