फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

ड्राई स्किन के लिए रामबाण हैं घर पर बने ये 3 टोनर्स, ऐसे करें इस्तेमाल

Mon, 04 Feb 2019 12:02 AM IST
मोना नारंग फैशन डेस्क, अमर उजाला
विज्ञापन
1 of 5
skin care
अपनी स्किन को पैंपर करके रखना हर किसी के लिए जरूरी होता है। इसके लिए लोग न जाने कितने महंगे ब्यूटी प्रॉडक्ट्स और ट्रीटमेंट का सहारा लेते हैं, लेकिन इससे ज्यादा जरूरी होता है हर दिन इसकी देखभाल करना। कई लोग स्किन के प्रति बेहद लापरवाही बरतते हैं और सोचते हैं महीने में एक बार फेशियल या कोई ब्यूटी ट्रीटमेंट लेने से सब ठीक हो जाएगा, जो बिल्कुल गलत है। स्किन की देख-रेख के लिए सबसे पहले हमें रोजाना एक अच्छे टोनर का इस्तेमाल करना चाहिए। हर स्किन पर अलग टोनर सूट करता है। आज हम आपको बताएंगे ड्राई स्किन के लिए घर पर टोनर को तैयार करने का तरीका...
विज्ञापन

2 of 5
mint tea
शहद और पुदीना
स्किन के लिए शहद और पुदीना दोनों फायदेमंद होते हैं। ये हमारी स्किन से गंदगी निकालने में मदद करते हैं। शहद और पुदीने से टोनर बनाने के लिए 1 कप पुदीने की पत्तियों के रस में 1 चम्मच शहद और थोड़ा सा पानी मिलाएं। इस मिश्रण को एक स्प्रे बोटल में स्टोर करके रख लें। रोजाना इस टोनर से अपने चेहरे को साफ करें।
विज्ञापन

3 of 5
rose water
खीरे का रस और रोज वॉटर
ड्राई स्किन के लिए खीरा किसी वरदान के समान होता है। खीरे और रोज वॉटर से टोनर बनाने के लिए 3 से 4 चम्मच खीरे के रस में कुछ बूंदे रोज वॉटर की मिलाएं। आपका टोनर बनकर तैयार है। इसे स्टोर करके रख लें। रोजाना अपने फेस पर इसे लगाएं और हल्की हल्की मसाज करें। एक बात का खास ख्याल रखें टोनर लगाने से पहले अपनी स्किन को अच्छी तरह से साफ कर लें।

4 of 5
green tea
ग्रीन टी और एलोवेरा
ऐंटीऑक्सिडेंट्स से भरपूर ग्रीन टी एक अच्छे टोनर का काम करती है। ग्रीन टी स्किन से गंदगी को दूर करने के साथ-साथ त्वचा पर एकत्रित एक्सट्रा ऑयल को भी हटाती है। वहीं एलोवेरा में विटामिन सी और बीटा-कैरोटिन होता है जो स्किन के लिए बेहद फायदेमंद होता है।
विज्ञापन
विज्ञापन

5 of 5
aloe vera
ग्रीन टी और एलोवेरा से टोनर बनाने के लिए 1 कप पानी गरम करें। इसमे 2-3 ग्री टी बैग्स डालकर ढक दें। अब इस पानी को छान लें और ठंडा होने पर उसमें एलोवेरा मिला दें। अच्छी तरह से मिक्स कर लें। इसे बोटल में स्टोर कर लें।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें