Suit Stitching Tips: सूट एक ऐसा परिधान है, जिसे किसी भी मौके पर पहना जा सकता है। शादी-विवाह से लेकर सूट को दफ्तर तक में लड़कियां पहनना पसंद करती हैं। यदि कहीं पूजा-पाठ के काम में जाना हो, तो भी सूट एक बेहतर विकल्प माना जाता है।
वैसे तो बाजार में अब रेडीमेड सूट आते हैं, लेकिन टेलर से सिलवाए हुए सूट की फिटिंग की बात ही अलग होती है। यदि आप भी टेलर भैया के पास सूट सिलवाने जा रही हैं तो उनसे कुछ बातें अवश्य कहें। अगर आप इन बातों को कहने में शर्माएंगी तो आपका पूरा लुक ही खराब हो सकता है।