फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

अब नहीं पड़ेगी नकली पलकों की जरूरत, इस तरह से करेंगी देखभाल तो जल्दी हो जाएंगी घनी

Sun, 26 Apr 2020 10:27 AM IST
अपराजिता शुक्ला लाइफस्टाइल डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
विज्ञापन
1 of 6
आंखों को बड़ा और खूबसूरत दिखाने में पलकों का भी अहम योगदान होता है। इसीलिए बाजार में नकली पलकें खूब बिकती हैं। जिन्हें लगाने से आंखों की सुंदरता में चार चांद लग जाता है। लेकिन बात जब पलकों या आईलैशेज को घना और मजबूत करने की आती है तो कई बार उन्हें काटने की सलाह दी जाती है जोकि पूरी तरह से गलत है। ऐसा करना आपकी आंखों को नुकसान पहुंचा सकता है। हालांकि पलकों को घना करने के कुछ नेचुरल तरीके हैं। तो चलिए जानें वो कौन से तरीके हैं जो पलकों को प्राकृतिक तरीके से घना और मजबूत बना सकते हैं जिससे आपकी आंखों की सुंदरता बढ़ जाए।


 
Trending Videos
विज्ञापन

2 of 6
- फोटो : Social media
जैतून का तेल
जैतून यानी की ऑलिव ऑयल को लगाने से आंखों की पलके मजबूत होती हैं और उनमें घनापन भी आता है। तेल को लगाने के लिए कॉटन का पैड लेकर उसे तेल में डुबो लें। उसके बाद तेल में डुबे इस पैड को ऊपरी और नीचे की पलकों पर हल्के हाथों से लगाएं। सप्ताह में दो से तीन बार ऐसा करने से जल्दी ही पलकों में फर्क दिखने लगेगा।

 
विज्ञापन

3 of 6
- फोटो : pixa
पेट्रोलियम जेली
पलकों को घना करने का सबसे आसान तरीका है पेट्रोलियम जेली को लगाने का। इसे लगाने से भी पलकों में घनापन दिखने लगता है। पलकों को मॉइश्चराइज करने के लिए पेट्रोलियम जेली को रात को सोने से पहले लगा लें। अगले दिन इसे पलकों से हटाकर पानी से धो दें। कुछ ही दिनों में फर्क नजर आने लगेगा।


 

4 of 6
- फोटो : social media
ग्रीन टी
ग्रीन टी केवल शरीर को पतला करने के लिए काम की नही है बल्कि इसकी मदद से चेहरे को भी सुंदर बनाया जा सकता है। ग्रीन टी को पलकों पर लगाने के लिए एक टी बैग को एक कप गर्म पानी में डुबो दें। उसके बाद कॉटन पैड की मदद से पानी ठंडा होने पर पलकों पर लगा लें। 

 
विज्ञापन

5 of 6
विटामिन ई
बालों की ग्रोथ के लिए विटामिन ई सबसे ज्यादा फायदेमंद है। इसे अलग से खा सकते हैं या फिर इसे बालों में लगाकर भी फायदा लिया जा सकता है। विटामिन ई से भरपूर नारियल के तेल को भी पलकों पर लगाने से पलकें घनी और काली होती है।

 
विज्ञापन
विज्ञापन

6 of 6
आंखें शरीर का एक नाजुक हिस्सा है इसलिए किसी भी तरह की चीज को आंखों की पलकों पर लगाते समय सावधानी रखिए। इन उपायों को करने से पहले आंखों को साफ पानी से धो लें। हालांकि लगाने के बाद अगर आंखे जलने लगे तो तुरंत ही इसे पानी से साफ कर दें।
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें