मौसम कोई भी हो घर से निकलते समय सूर्य की हानिकारक किरणों से बचने के लिए सनस्क्रीन का इस्तेमाल जरूर करें। सनस्क्रीन सूरज की किरणों से त्वचा को डैमेज होने के खतरे को कम करता है। सनस्क्रीन का इस्तेमाल करने से आप टैनिंग, डार्क स्पॉट्स और एजिंग से बचे रहेंगे। सनस्क्रीन का इस्तेमाल गर्मियों के साथ ही मानसून की धूप और सर्दियों में भी जरूर करना चाहिए।