Ear Nose Piercing Mistakes: नाक या कान छिदवाते समय सबसे बड़ा खतरा त्वचा से जुड़ी समस्याओं का होता है, जिसे अक्सर लोग नजरअंदाज कर देते हैं। पियर्सिंग एक छोटा-सा स्किन प्रॉसीजर जरूर है, लेकिन इसमें इस्तेमाल होने वाले उपकरण, धातु और व्यक्ति की त्वचा का प्रकार बहुत मायने रखता है।
गलत तकनीक या अस्वच्छ माहौल त्वचा में तेज एलर्जिक रिएक्शन, बैक्टीरियल इन्फेक्शन और लंबे समय तक न भरने वाले घाव का कारण बन सकता है। कई बार पियर्सिंग की जगह पर दाने, स्किन हार्डनिंग, पस भरना या केलोइड जैसी गंभीर त्वचा समस्याएं भी विकसित हो जाती हैं।
त्वचा विशेषज्ञों के अनुसार, जिन लोगों की स्किन सेंसिटिव या ऑयली है, उन्हें पियर्सिंग से पहले अतिरिक्त सावधानी बरतनी चाहिए। यदि आप जल्द ही नाक या कान छिदवाने का प्लान कर रहे हैं, तो त्वचा की सुरक्षा से जुड़ी ये बातें ध्यान रखना बेहद जरूरी है, वरना ये छोटा-सा फैशन फैसला बड़े स्किन ट्रबल में बदल सकता है।
विज्ञापन
2 of 7
सेंसिटिव स्किन वालों के लिए अतिरिक्त सावधानी
- फोटो : instagram
1. सेंसिटिव स्किन वालों के लिए अतिरिक्त सावधानी
सेंसिटिव स्किन पर पियर्सिंग के बाद आसानी से लालिमा, जलन और लगातार खुजली हो सकती है। ऐसे लोग निकेल-फ्री या टाइटेनियम ज्वेलरी ही पहनें।
विज्ञापन
3 of 7
एलर्जी टेस्ट कराएं
- फोटो : instagram
2. एलर्जी टेस्ट कराएं
धातु से एलर्जी होना आम बात है। स्किन पैच टेस्ट जरूर करवाएं, ताकि आगे जाकर एलर्जिक रिएक्शन, चकत्ते या सूजन से बच सकें। जो लोग पेच टेस्ट नहीं कराते हैं, उन्हें दिक्कत का सामना करना पड़ता है।
4 of 7
स्वच्छता का रखें ध्यान
- फोटो : instagram
3. स्वच्छता का रखें ध्यान
गंदे उपकरणों से स्किन में बैक्टीरिया जाते हैं, जिससे गंभीर इन्फेक्शन, पिंपल जैसे दाने और पस वाले घाव बन सकते हैं।
विज्ञापन
5 of 7
ऑयली या एक्ने-प्रोन स्किन में ज्यादा जोखिम
- फोटो : instagram
4. ऑयली या एक्ने-प्रोन स्किन में ज्यादा जोखिम
ऑयली त्वचा बैक्टीरिया को जल्दी पकड़ती है। ऐसे लोग पियर्सिंग वाली जगह को बार-बार साफ रखें और हाथ न लगाएं।
विज्ञापन
6 of 7
पियर्सिंग के बाद सूजन कितनी सामान्य?
- फोटो : Instagram
5. पियर्सिंग के बाद सूजन कितनी सामान्य?
हल्की सूजन और लालिमा ठीक है, लेकिन 48 घंटे बाद भी तेज दर्द, पस या बदबू आ रही हो तो तुरंत त्वचा विशेषज्ञ से संपर्क करें।
* सलाइन वॉटर से दो बार सफाई
* नाक या कान छिदवाने के बाद अल्कोहल या क्रीम का ज्यादा प्रयोग न करें
* नाक-कान छिदवाने के तुरंत बाद ज्यादा कसे हुए या भारी इयररिंग/नोजपिन न पहनें
* नई ज्वेलरी 6–8 सप्ताह तक न बदलें। ज्वेेलरी बार-बार बदलने से आपको दिक्कत होने लगेगी
डिसक्लेमर : इस लेख में दी गई सूचनाएं सामान्य जानकारियों पर आधारित हैं। संबंधित लेख पाठक की जानकारी व जागरूकता बढ़ाने के लिए तैयार किया गया है। अमर उजाला इस लेख में दी गई जानकारी को लेकर किसी तरह का दावा नहीं करता है और न ही जिम्मेदारी लेता है। त्वचा संबंधी किसी भी तरह की अधिक जानकारी के लिए हमेशा किसी विशेषज्ञ या अपने चिकित्सक से परामर्श करें।