बालों की खूबसूरती बनाए रखने के लिए लोग न जाने क्या क्या करते हैं लेकिन अक्सर गीले बाल होने पर लोग कुछ ऐसी चीजें कर बैठते हैं जिससे न केवल उनके बाल झड़ने लगते हैं बल्कि जड़ से कमजोर भी हो जाते हैं।
तो चलिए आज हम आपको कुछ ऐसी चीजें बताते हैं जिनसे बचना आपके बालों के लिए फायदेमंद होता है।
पढ़ें- 20 साल की उम्र में लड़कियों को जरूर ट्राई करनी चाहिए ये चीजें
विज्ञापन
2 of 5
बाल
तौलिए से न रगड़ें
गीले बालों को तौलिए से न रगड़ें बल्कि हल्के हाथों से तौलिए को बालों पर रखकर दबाएं। ऐसा करने पर बालों का सारा पानी तौलिए में आ जाएगा और बाल टूटेगें भी नहीं।
पढ़ें- अब हरा धनिया देगा आपको मुलायम और गुलाबी होंठ
विज्ञापन
3 of 5
बाल
न करें कंघी
गीले बालों में अक्सर लोग कंघी करने लगते है। अगर आप ऐसा ही कुछ करते हैं तो सावधान हो जाइए क्योंकि कंघी बाल सूखने के बाद ही करना चाहिए।
पढ़ें- सिर पर ज्यादा लगाएंगे ये चीजें तो झड़ जाएंगे बाल
4 of 5
पान
बालों पर न लगाएं ड्रायर
जल्दबाजी की वजह से ज्यादातर महिलाएं बालों पर ब्लो ड्रायर का इस्तेमाल करती हैं। ऐसा न करें, ड्रायर की हीट से बालों को नुकसान पहुंचता है और बाल जड़ से कमजोर हो जाते हैं।