फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Diwali Skincare Tips: आज से ही इस्तेमाल करें टमाटर के ये नुस्खे, ताकि दिवाली पर फुलझड़ी जैसी जगमगाएं आप

Fri, 17 Oct 2025 01:06 PM IST
शिवानी अवस्थी लाइफस्टाइल डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली

सार

Diwali 2025 Skin Care Tips: अगर आप आज से टमाटर का इस्तेमाल शुरू करते हैं तो दिवाली तक आपकी स्किन साफ, ब्राइट और निखरी हुई नजर आएगी। आइए जानते हैं स्किन केयर में टमाटर का इस्तेमाल कैसे करें।
विज्ञापन
1 of 5
टमाटर का फेस पैक - फोटो : Adobe
Diwali 2025 Skin Care Tips: दिवाली का त्योहार सिर्फ घर सजाने का नहीं, बल्कि खुद को भी निखारने का समय होता है। जब हर ओर दीयों की रोशनी फैली हो,तो आपका चेहरा भी उसी तरह दमकना चाहिए। इसके लिए किसी महंगे पार्लर ट्रीटमेंट की नहीं, बस एक टमाटर की जरूरत है। जी हां वही टमाटर जो रोज आपके किचन में मौजूद रहता है। यह आपकी त्वचा का सस्ता और असरदार ब्यूटी सीक्रेट बन सकता है।

टमाटर में पाया जाने वाला लाइकोपीन, विटामिन C और एंटीऑक्सीडेंट्स त्वचा को धूप, प्रदूषण और टैनिंग से बचाते हैं। यह आपकी त्वचा की ऊपरी परत से डेड सेल्स हटाकर नेचुरल ग्लो वापस लाता है। इसके लगातार इस्तेमाल से चेहरा क्लीन, टाइट और ब्राइट बनता है।

दिवाली के समय प्रदूषण और धूल मिट्टी के कारण चेहरा जल्दी डल दिखने लगता है। अगर आप आज से टमाटर का इस्तेमाल शुरू करते हैं तो दिवाली तक आपकी स्किन साफ, ब्राइट और निखरी हुई नजर आएगी। आइए जानते हैं स्किन केयर में टमाटर का इस्तेमाल कैसे करें।
 
विज्ञापन

2 of 5
शहद टमाटर का पैक - फोटो : इंस्टाग्राम

दिवाली से पहले ऐसे करें टमाटर का इस्तेमाल

 टमाटर और शहद फेस पैक

एक चम्मच टमाटर का रस लें और उसमें आधा चम्मच शहद मिलाएं।  इसे चेहरे पर लगाएं और 15 मिनट बाद ठंडे पानी से धो लें। इससे चेहरा मुलायम, निखरा और चमकदार हो जाता है।

विज्ञापन

3 of 5
बेसन-टमाटर का फेसपैक - फोटो : इंस्टाग्राम

टमाटर और बेसन डी-टैन पैक

एक चम्मच बेसन में एक चम्मच टमाटर का रस मिलाकर पेस्ट बनाएं। इसे चेहरे, गर्दन और हाथों पर लगाएं। 20 मिनट बाद धो लें। यह टैनिंग हटाने में बेहद असरदार है।

 

 

4 of 5
टमाटर आई क्यूब से मसाज करें - फोटो : Adobe stock

टमाटर आइस क्यूब्स से करें मसाज

टमाटर का रस निकालकर आइस ट्रे में जमा लें। हर दिन इन क्यूब्स से 5 मिनट चेहरे पर मसाज करें। इससे त्वचा टाइट होती है और खुली रोमछिद्र बंद हो जाते हैं।

विज्ञापन
विज्ञापन

5 of 5
टमाटर के रस में मिलाएं नींबू - फोटो : Freeepik.com

टमाटर और नींबू से इंस्टेंट ग्लो

दोनों का रस बराबर मात्रा में मिलाएं और रूई से चेहरे पर लगाएं। पांच से सात मिनट बाद धो लें। अगर आपकी आयॅली स्किन है तो ये स्किन केयर आपके लिए परफेक्ट है और तुरंत फ्रेशनेस लाता है।

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें