ज्यादातर लड़कों को इन तीनों चीजों में फर्क नहीं पता होता है। इसलिए आपको हम इस लेख में इन तीनों चीजों के बीच होने वाले अंतर के बारे में बताने जा रहे हैं।
विज्ञापन
1 of 7
शैंपू-कंडीशनर और हेयर सीरम, हर लड़के को पता होना चाहिए इन तीनों का फर्क
- फोटो : Adobe stock
Hair Care For Men's जब भी लड़कों के सामने स्किन केयर और हेयर केयर की बात होती है, तो उनके चेहरे का रंग मानों उड़ सा जाता है, क्योंकि ज्यादातर पुरुषों को इस बारे में ज्यादा जानकारी ही नहीं होती। कई बार तो उन्हें बेसिक प्रोडक्ट्स के बारे में भी नहीं पता होता है। ऐसे में हम आपकी इसमें मदद करेंगे।
यहां इस लेख में हम आपको कुछ जरूरी हेयर केयर प्रोडक्ट्स के बारे में बताएंगे, जिनके बारे में न सिर्फ आपको पता होना चाहिए, बल्कि आपको इनका इस्तेमाल भी करना चाहिए। हम आपको यहां शैंपू, कंडीशनर और हेयर सीरम के बारे में जानकारी देंगे।
विज्ञापन
2 of 7
शैंपू
- फोटो : Adobe stock
शैंपू
सबसे पहले जान लें कि शैंपू का इस्तेमाल बालों की सफाई के लिए किया जाता है। ये आपकी स्कैल्प और बालों से गंदगी, पसीना, तेल और डैंड्रफ हटाता है। इसके इस्तेमाल के लिए आप अपने हेयर टाइप के हिसाब से शैंपू का इस्तेमाल कर सकते हैं।
विज्ञापन
3 of 7
शैंपू
- फोटो : Adobe stock
यदि आपको ये भी नहीं पता है कि बालों में शैंपू का इस्तेमाल कैसे करना है तो बालों को पानी से गीला करके थोड़ा शैंपू लगाएं। अब उंगलियों की मदद मसाज करें, जिससे झाग बन जाएगा। दो से तीन मिनट बालों में स्कैल्प से लेकर छोर तक मसाज करें और फिर बालों को धो लें। इससे आपके बाल सही से साफ हो जाएंगे।
4 of 7
कंडीशनर
- फोटो : Adobe stock
कंडीशनर
अब जान लें कि कंडीशनर क्या होता है? बालों में शैंपू इस्तेमाल करने के बाद ही हेयर कंडीशनर इस्तेमाल कर सकते हैं। इससे बालों को पोषण मिलता है। बालों को धोने के बाद इसमें नमी की काफी कमी आ जाती है, जिसको कंडीशनर सही करने का काम करता है। इसके इस्तेमाल से बाल शाइन करते हैं और सुलझे रहते हैं।
विज्ञापन
5 of 7
कंडीशनर
- फोटो : Adobe stock
यदि आप इसका इस्तेमाल करना चाहते हैं तो पहले ये जान लें कि इसका इस्तेमाल कभी भी स्कैल्प पर नहीं होता है। इसे हमेशा सिर्फ बालों की लंबाई से लेकर छोर तक पर लगाया जाता है। इसके इस्तेमाल के बात दो से तीन मिनट इसे ऐसे ही रहने दैं और फिर सादा पानी से बाल धो लें।
विज्ञापन
6 of 7
हेयर सीरम
- फोटो : Adobe stock
हेयर सीरम
अब आपको बताते हैं कि आखिर ये हेयर सीरम क्या होता है ? बालों को फ्रिजी फ्री रखने के लिए इसका इस्तेमाल किया जाता है। इसके इस्तेमाल से बाल धूप, धूल और पोल्यूशन से बचे रहते हैं। इसलिए खासतौर पर गर्मी के मौसम में हेयर सीरम का इस्तेमाल अवश्य ही करना चाहिए।
इसका इस्तेमाल बालों को धोने के बाद करना चाहिए। इस्तेमाल के लिए पहले बालों को धो लें और फिर हाथ में हेयर सीरम लेकर उसे बालों पर लगाएं। इससे आपके बाल सुलझे रहेंगे और प्रोटेक्टेड रहेंगे।
डिसक्लेमर : इस लेख में दी गई सूचनाएं सामान्य जानकारियों पर आधारित हैं। संबंधित लेख पाठक की जानकारी व जागरूकता बढ़ाने के लिए तैयार किया गया है। अमर उजाला इस लेख में दी गई जानकारी को लेकर किसी तरह का दावा नहीं करता है और न ही जिम्मेदारी लेता है। त्वचा संबंधी किसी भी तरह की अधिक जानकारी के लिए हमेशा किसी विशेषज्ञ या अपने चिकित्सक से परामर्श करें।