फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Desi Ghee On Hair: बालों में देसी घी लगाने के होते हैं कई फायदे, जानकर आप भी करेंगे इस्तेमाल

Thu, 06 Oct 2022 10:56 AM IST
अपराजिता शुक्ला लाइफस्टाइल डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
विज्ञापन
1 of 4
hair - फोटो : istock
बालों को घना और चमकदार बनाने के लिए लगभग सारी लड़कियां कुछ ना कुछ जतन करती हैं। हेयर मास्क से लेकर बालों की मसाज तक को फॉलो करती हैं। स्कैल्प को मजबूत करने के लिए अलग-अलग तेल बालों में लगाने की सलाह दी जाती है। लेकिन क्या आप जानती हैं बालों में देसी घी लगाने से उन्हें बहुत फायदा पहुंचता हैं। बालों में देसी घी लगाने का नुस्खा नया नही है। दादी-नानी के जमाने में लोग देसी घी को बालों में लगाते थे। लेकिन अब् शुद्ध देसी घी का मिलना मुश्किल रहता है। अगर आप भी बालों में केमिकल वाले तेल की बजाय देसी घी को लगाना चाहती हैं तो घर में ही देसी घी निकाल सकती हैं। ये सबसे ज्यादा शुद्ध होगा और बालों पर लगाने से ज्यादा बेहतर परिणाम देखने को मिलेंगे। 
विज्ञापन

2 of 4
desi ghee - फोटो : instagram
बाल अक्सर रूखे और बेजान हो जाते हैं। जिन्हें हाईड्रेट करने के लिए तरह-तरह के तेल लगाते हैं। अगर आप बालों को नेचुरली हाइड्रेट करना चाहती हैं तो देसी घी की मसाज कर सकती हैं। स्कैल्प पर देसी घी की मसाज करने से बालों का रूखापन और बेजानपन खत्म हो जाता है। 
विज्ञापन

3 of 4
hair - फोटो : istock
बाल नहीं बढ़ते
अगर आप अपने बालों को लंबा करना चाहती हैं लेकिन तमामत तरह के उपाय के बावजूद बालों की ग्रोथ नही है। तो देसी घी को बालों में लगाएं। इसे लगाने के लिए देसी घी को हल्का सा गर्म कर लें। फिर स्कैल्प में इसे धीरे-धीरे लगाते हुए मसाज करें। जिससे कि ब्लड सर्कुलेशन बढ़ जाए और बालों की ग्रोथ हो।
विज्ञापन

4 of 4
desi ghee
बालों को करता है घना
हीट स्टाइलिंग करने से बाल बेहद खराब हो जाते हैं। रूखे, बेजान और बेहद पतले बाल देखने में अजीब लगते हैं। अगर आपके साथ ही कुछ ऐसा ही है तो देसी घी को बालों पर लगाएं। स्कैल्प पर लगाया गया देसी घी बालों की सुंदरता बढ़ाने और उन्हें घना करने का काम करता है। देसी घी लगाने से बाल बेहद स्मूद और शाइनी नजर आने लगते हैं।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें