फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Homemade Ubtan: आटे के चोकर को फेंके नहीं बना लें फेस पैक, चेहरे की झाईयां होगी कम

Thu, 15 Sep 2022 12:37 PM IST
अपराजिता शुक्ला लाइफस्टाइल डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
विज्ञापन
1 of 4
face pack
आटे को चालने के बाद चोकर को फेंक दिया जाता है। लेकिन क्या आप जानती हैं को दादी-नानी के जमाने में जब ढेर सारे ब्यूटी प्रोडक्ट नहीं होते थे। तो इसी चोकर से वो अपने चेहरे को साफ करती थीं। जिससे चेहरे पर नेचुरल चमक आती थी और पिग्मेटेशन भी नहीं होता था। दादी-नानी के इन नुस्खों को आजमाकर आप भी चेहरे की कई परेशानियों को दूर कर सकती है। पिग्मेंटेशन और झाईयां अगर चेहरे पर दिखने लगी हैं तो आटे के चोकर की मदद से उसे दूर किया जा सकता है। 
विज्ञापन

2 of 4
गेंहू का आटा - फोटो : Istock
आटे से बनाएं उबटन
चोकर की मदद से उबटन बनाकर चेहरे पर लगाएं। इसे बनाने के लिए आटे के चोकर में छोटा चम्मच गुलाब जल मिलाएं। साथ में थोड़ी सी हल्दी और एलोवेरा जेल मिलाकर पेस्ट बना लें। इस पेस्ट को चेहरे पर लगाकर सूखने के लिए छोड़ दें। जब ये हल्का सूखने लगे तो इसे हल्के हाथों से स्क्रब करते हुए मसाज करें और पेस्ट को छुड़ाएं। जब ये पूरी तरह से छूट जाए तो पानी से चेहरा धो लें। सबसे आखिर में मॉइश्चराइजर लगाना ना भूलें। 
विज्ञापन

3 of 4
face pack - फोटो : istock
आटे के चोकर से बना फेसपैक स्किन को कई तरीके से चमकाता है। नेचुरल स्क्रब होने की वजह से इससे स्किन एक्सफोलिएट होती है और डेड स्किन रिमूव हो जाती है। साथ ही टैनिंग भी दूर होती है। अगर आप सप्ताह में दो से तीन बार चोकर से बने पैक को चेहरे पर लगाती हैं और हल्के हाथों से मसाज कर इसे छुड़ाती हैं। तो ब्लड सर्कुलेशन स्किन पर बढ़ेगा और चेहरे पर समय से पहले दिखने वाली फाइन लाइंस और एजिंग के निशान कम होंगे। वहीं झाईयां और पिगमेंटेशन भी कम होने लगेंगी। 
विज्ञापन

4 of 4
face pack
रखें सावधानी
आटे का चोकर काफी दरदरा और हार्ड होता है। इसलिए इसके फेसपैक को चेहरे पर लगाकर बहुत देर तक सूखने के लिए नहीं छोड़ना है। ऐसा करने से इसे निकालने में दिक्कत आएगी। वहीं जब आप स्क्रब करें तो बिल्कुल हल्के हाथ से मसाज करें। अगर आप जरा भी तेजी दिखाएंगी तो चोकर के टुकड़े त्वचा को चोट पहुंचाएंगे। जिससे चेहरे पर छिलने के निशान बन जाएंगे। 

यह लेख मात्र सामान्य जानकारी के लिए। इसे किसी विशेषज्ञ की सलाह के तौर पर ना लें। 
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें