हर लड़की चाहती है कि वे खूबसूरत दिखे, सुदंर दिखे और उसे देखते ही लोग उसकी ब्यूटी की तारीफ करे। इसके लिए लड़कियां कई तरह के महंगे ब्यूटी प्रोडक्ट्स इस्तेमाल करती हैं और यहां तक कि वे कई घरेलू नुस्खों को भी अपनाती हैं, ताकि वे खूबसूरत दिख सके। लेकिन लड़कियों के लिए इसके अलावा एक और चीज बड़ी दिक्कत करती है और वो है डार्क सर्कल्स। तनाव लेना, हेल्दी डाइट न लेना और नींद पूरी न होने के कारण आंखों के नीचे डार्क सर्कल यानी काले घेरे पड़ जाते हैं। ऐसे में आप अगर कई तरह की चीजें इस्तेमाल करके थक गई हैं और अब तक आपको इन काले घेरों से राहत नहीं मिली है, तो हम आपको कैस्टर ऑयल यानी अरंडी के तेल के फायदे के बारे में बताने जा रहे हैं। ये आपके डार्क सर्कल्स को कम करने में आपकी मदद कर सकता है। तो चलिए जानते हैं इसके बारे में।