सर्दियां शुरू होते ही त्वचा रूखी और बेजान हो जाती है। यहां तक की सिर की त्वचा पर भी ड्राईनेस होने लगती है। जिसकी वजह से डैंड्रफ हो जाता है। कई बार डै़ड्रफ इतना ज्यादा होता है कि पूरी स्कैल्फ भर जाती है और झड़ने लगती है। रूसी की वजह से बाल भी खराब दिखते हैं। ऑयली और चिपचिपे बालों के साथ ही सिर में खुजली भी होती है। वहीं चेहरे पर रूसी झड़ने से दाने निकल आते हैं।
अगर रूसी बालों के साथ ही चेहरे को भी खराब कर रही है तो नींबू का सहारा लें। नींबू की मदद से रूसी की समस्या को दूर किया जा सकता है। तो चलिए जानें कैसे लगाएं नींबू का रस।